सांप ने तीन भाईयों को डसा, दो की मौत, एक गंभीर, गांव में फैली दहशत…
बलरामपुर। CG News जिले के लालिया थाना क्षेत्र के ग्राम भवानियापुर में तीन दिन के अंदर सांप ने तीन भाईयों को डस लिया। जिससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई और ममेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
Read More : CG News : नाबालिग लड़की ने पी कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती, प्रेमी की मौत के बाद से थी सदमे में…
बता दें कि सांप ने सबसे पहले सोमवार की रात बड़े भाई अरविंद मिश्रा को काट लिया। जिससे मंगलवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भाई के अंतिम संस्कार के बाद थके हारेे छोटे भाई गोविंद मिश्रा 25 वर्ष बुधवार की रात 9 बजे खाना खाकर सो गया। वहीं उसकी पत्नी भी सोई हुई थी। वहीं बरामदे में में गोविंद का ममेरा भाई सिकंदरबोझी निवासी 22 वर्षीय चंद्रशेखर भी सो रहा था।
Read More : CG News : CM Bhupesh Baghel कल से चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर
जिससे सांप ने गोविंद व उनके ममेरे भाई चंद्रशेखर दोनों को सोते समय डस लिया, लेकिन थककर सोने के कारण उस समय जानकारी नहीं हो पाई। रात 1 बजे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों के पेट में दर्द होने लगा। उनकी आंखों से धुंधला दिख रहा था। जिससे परिजनों ने गोविंद व चंद्रशेखर को एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाद में गोविंद को सिरसिया स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया।
Read More : CG News : कलेक्टर ने स्वयं आंगनबाड़ी पहुंच वजन त्योहार की प्रगति का किया निरीक्षण, बच्चों के आकर्षण के लिए बनाए सेल्फी बूथ…
सुबह 10 बजते-बजते गोविंद की मौत हो गई। लक्ष्मणपुर प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती चंद्रशेखर की हालत न सुधरने पर चिकित्सक ने उन्हें भी बहराइच जिला अस्पताल भेज दिया है। शिवपुरा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि गोविंद को करैत सांप ने डंसा है। उनके पैर की उंगली में सर्पदंश के निशान मिले हैं। तीन दिनों के बीच दो जवान बेटों को गवां चुकी बूढ़ी मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गोविंद व अरविंद की पत्नियां रो-रोकर बेहाल हैं।