Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : वाइडनर स्कूल जमीन मामले में हुआ खुलासा, राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष ने शासन को दी गलत जानकारी...

Rohit Banchhor
5 Aug 2022 3:32 PM GMT
CG News
x

राजनांदगांव,जितेंद्र जैन जीतू। CG News वाइडनर स्कूल जमीन मामले में आज एक और खुलासा हुआ हैं। राजगामी के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने इस मामले में शासन को एक पत्र लिखकर गुमराह किया। इस मामले में छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में राज्य सरकार को पत्र लिखकर …

CG News

राजनांदगांव,जितेंद्र जैन जीतू। CG News वाइडनर स्कूल जमीन मामले में आज एक और खुलासा हुआ हैं। राजगामी के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने इस मामले में शासन को एक पत्र लिखकर गुमराह किया। इस मामले में छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में राज्य सरकार को पत्र लिखकर यह जानकारी दिया है कि राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष ने को शासन को खसरा न. 369(नया 183 एंव 184), रकबा 1,50,000 वर्गफुट के संबंध जो जानकारी दी हैं वो पूरी तरह गलत हैं।

Read More : CG News : सर्चिंग पर निकले जवानों ने 10-10 किलो के 2 क्लेमोर पाइप बम किया निष्क्रिय..

श्री पॉल ने बताया कि इस बाबत किसी भी तत्कालीन कलेक्टर ने कभी इस भूमि को रायपुर डायोसिस, एज्युकेशन सोसायटी, रायपुर को वायडनेयर स्कूल निर्माण और संचालन करने की अनुमति नहीं दी थी। जबकि राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष ने राज्य शासन को पत्र लिखकर यह मिथ्या जानकारी दिया है कि कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा अपने अर्द्धशासकीय पत्र को राजगामी संपदा की भूमि खसरा न. 369 रकबा 1,50,000 वर्गफुट को रायपुर डायोसिस, एज्युकेशन सोसायटी, रायपुर को प्राईमरी स्कूल, वाइडनेयर स्कूल संचालित करने 30 वर्षाे के लिए लीज पर दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

Read More : CG News : सांप ने तीन भाईयों को डसा, दो की मौत, एक गंभीर, गांव में फैली दहशत…

जिसका आज तक शासन से आंबटन/हस्तांतरण आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर जब राजगामी के अध्यक्ष विवेक वासनिक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मेरी मंशा राजगामी की आय बढ़ानी थी, लेकिन अब मैं शासन को इस संस्था से जमीन मुक्त कराने पत्र लिखूंगा।

Next Story