Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : अपने लिए तो सभी जीते हैं दूसरों के लिए भी जीना सीखो : आचार्य विशुद्ध सागर

Rohit Banchhor
5 Aug 2022 4:13 PM GMT
CG News
x

रायपुरा। CG News सन्मति नगर फाफाडीह में जारी चातुर्मासिक प्रवचन माला में शुक्रवार को आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि धर्म का मूल दया है, हिंसा करना धर्म नहीं है। अपने लिए जीना सभी जानते हैं, अपने यश के लिए जीना कौन सी बड़ी बात है। जो जगत के जीवों के कल्याण के लिए …

CG News

रायपुरा। CG News सन्मति नगर फाफाडीह में जारी चातुर्मासिक प्रवचन माला में शुक्रवार को आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि धर्म का मूल दया है, हिंसा करना धर्म नहीं है। अपने लिए जीना सभी जानते हैं, अपने यश के लिए जीना कौन सी बड़ी बात है। जो जगत के जीवों के कल्याण के लिए जीते हैं, अपना कल्याण कर लेते हैं, वे महापुरुष होते हैं। संवेदन जीवन नहीं सम्मेलन शीलता का जीवन जीना सीखो। संवेदन जीवन तो दुनिया में हर कोई जीना चाहता है। जैसा अपने लिए चाहते हो दूसरों के लिए भी चाहना सीखो। जगत के प्राणियों से मिलकर जीना सीखो।

Read More : CG News : वाइडनर स्कूल जमीन मामले में हुआ खुलासा, राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष ने शासन को दी गलत जानकारी…

आचार्यश्री ने कहा कि खून बहाने से राज्य नहीं चलता,वात्सल्य बहाने से राज्य चलता है। भगवान श्रीराम वात्सल्य बहाकर चले गए और सबके दिल में बस गए। धर्म बचाना है तो संतान को सुरक्षित करो। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दो। आपके बच्चे किसके साथ बैठ रहे और किस भावना से बैठ रहे यह ध्यान दो। बालक अपनी योग्यता को बचपन में ही खोज लेता है। हर व्यक्ति की क्षमता अपने आप में निहित होती है। जगत में सबके बीच रहना है तो अनेकांत दृष्टि को खुला रखना चाहिए। अपनी बुद्धि को विशाल करो और क्षमता को बढ़ाओ।

CG News

स्वयं के लक्षण को जाने बगैर लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होगी
मुनि प्रणव सागर ने कहा कि जीवन में स्वयं के लक्षण को जानना आवश्यक है। खुद के लक्षण को जाने बगैर लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होगी। आपने अनातभूत लक्षण को ही स्वयं का लक्षण मान रखा है। आत्मभूत लक्षण को नहीं पहचान पा रहे हो। ज्ञान दर्शन आपका आत्मभूत लक्षण है, पर पदार्थ अनातभूत लक्षण है। समय पर समय को नहीं समझ पाए तो आज जैसे हो कल भी ऐसे ही रहोगे, संसार चलता रहेगा।

Read More : CG News : सर्चिंग पर निकले जवानों ने 10-10 किलो के 2 क्लेमोर पाइप बम किया निष्क्रिय..

गुरु भक्तों ने अर्घ्य समर्पित कर लिया आशीर्वाद

विशुद्ध वर्षा योग समिति के उपाध्यक्ष अनिल बाकलीवाल ने बताया कि आज मंगलाचरण अरिहंत रारा ने किया। आचार्यश्री को अर्घ्य एवं श्रीफल समर्पित कर ज्ञानचंद पाटनी रजनी पाटनी दुर्ग, टीकमगढ़ से गुरु भक्तों, दुर्ग से महिला मंडल, मनीष वैशाली, अशोक नगर, कोलकाता, भोपाल से आए गुरु भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

Next Story