Big Breaking : नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 13 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल…
थाईलैंड, Big Breaking : थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को यह हादसा हुआ. थाईलैंड पुलिस के अनुसार ये आग राजधानी बैंकॉक के दक्षिण-पश्चिम में चोनबुरी प्रांत के एक नाइट क्लब (Night Club Fire) में लगी.
पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई ने टेलीफोन पर कहा कि सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगभग 1 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे) लगी थी. इस आग में झुलसे सभी लोग थाई नागरिक ही हैं.अधिकांश पीड़ित थाई नागरिक है, वहीं कुछ विदेश भी हताहत हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।