Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Big Breaking : CM भूपेश बघेल ने किंग्सवे कैम्प में की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात

naveen sahu
5 Aug 2022 1:27 PM GMT
Big Breaking : CM भूपेश बघेल ने किंग्सवे कैम्प में की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात
x

दिल्ली। Big Breaking मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के किंग्सवे कैम्प में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। देश में बेलगाम होती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल जारी है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओ ने आज दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया। …

दिल्ली। Big Breaking मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के किंग्सवे कैम्प में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। देश में बेलगाम होती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल जारी है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओ ने आज दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे अभी पुलिस ने बर्बरता दिखाते हुए उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया और राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें हिरासत से रिहा कर दिया गया हैं।

वही देश में बेलगाम होती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में कांग्रेस के साथियों ने महंगाई-पर-हल्ला-बोल कर राजभवन का घेराव किया।

Next Story