Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Weather Update : जमकर बरसे रूठे बादल, उमस से मिली लोगों को राहत, आज भी अच्छी बारिश की आसार...

Sharda Kachhi
4 Aug 2022 4:25 AM GMT
Weather Update
x

रायपुर, Weather Update :  कल राजधानी रायपुर समेत दुर्ग के भिलाई टाउनशिप में बुधवार को एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे जहां तापमान एक डिग्री तक कम हो गया तो वहीं लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश के चलते पारा 2 डिग्री तक कम हो गया। दिन …

Weather Update

रायपुर, Weather Update : कल राजधानी रायपुर समेत दुर्ग के भिलाई टाउनशिप में बुधवार को एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे जहां तापमान एक डिग्री तक कम हो गया तो वहीं लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश के चलते पारा 2 डिग्री तक कम हो गया। दिन में जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था वह घटकर 29 डिग्री आ गया है।

पिछले 10-15 से पानी न गिरने से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली थी। इसके बाद अचानक दोपहर दो बजे के बाद मौसम बदला। सबसे पहले दुर्ग जिला मुख्यालय व नगपुरा की तरफ एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इसके बाद भिलाई शहर और आसपास के क्षेत्र में पानी गिरा। लगभग एक घंटे तक हुई जिले में बारिश हुई। सुपला क्षेत्र में सड़कों में जल भराव होने लगा। इस बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दी है।

READ MORE :Urfi Javed ने Beach पर पहना जानवरों की शैल से बनी Bra, Social Media पर फैंस बोले – यही बाकी था देखना, देखें पूरा वीडियो

आगे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में मानसून स्थिति में सुधार आने की संभावना है। मानसून घृत की स्थिति एक सप्ताह से प्रदेश में थी। इसके चलते पानी नहीं गिर रहा था। अब वो स्थिति खत्म हो गई है। मानसून द्रोणिका पुरुछ पर है। इससे मानसून बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Next Story