Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Kidnapping : 15 लोगों ने घर में घुसकर महिला को धमकाया, फिर कर लिया अपहरण, CCTV में वारदात कैद

naveen sahu
4 Aug 2022 10:32 AM GMT
Kidnapping : 15 लोगों ने घर में घुसकर महिला को धमकाया, फिर कर लिया अपहरण, CCTV में वारदात कैद
x

चेन्नई। Kidnapping तमिलनाडु से एक महिला के अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस अपहरण की वारदात में 15 लोग शामिल थे। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो उसके हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा, जिसमें पूरा वाक्या रिकॉर्ड हो गया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने रात …

चेन्नई। Kidnapping तमिलनाडु से एक महिला के अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस अपहरण की वारदात में 15 लोग शामिल थे। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो उसके हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा, जिसमें पूरा वाक्या रिकॉर्ड हो गया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने रात में ही महिला को छुड़ा लिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार महिला के घर में 15 लोग अचानक घुस गए और महिला को डरने धमकाने लगे इसके बाद सभी ने मिलकर उस महिला का द्वारा मिलकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया। घटना तमिलनाडु के माइलादुथुरई शहर की है। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे पर पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में कई युवक घर पर धावा बोलते और सामने लगे गेट को तोड़ कर अंदर दाखिल होते नजर आते हैं।

Read More : युवती का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

शुरुआती जांच के मुताबिक मुख्य आरोपी विग्नेश्वरन (34) नाम का शख्स है। वो महिला से दोस्ती करना चाहता था, इस वजह से वो उसका पीछा करने लगा। जब महिला को इस बात की भनक लगी, तो उसने माइलादुत्रयी पुलिस के पास शिकायत की। जिस पर पुलिस ने विग्नेश्वरन को पकड़ा और फिर चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। इससे वो शख्स और ज्यादा भड़क गया।

जानकारी के अनुसार महिला का अपहरण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात ही पकड़ लिया। साथ ही महिला को भी छुड़ाने में कामयाब रही। मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि एक आरोपी विग्नेश्वरन (34) महिला का अच्छा दोस्त था। हालांकि बाद में महिला ने उसे उससे संपर्क रखने के लिए मना कर दिया था।

Next Story