Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

खबर का असर : छात्रों को अपशब्द कहने वाले प्राचार्य पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित, TCP24 ने प्रमुखता से दिखाया था खबर

naveen sahu
4 Aug 2022 1:29 PM GMT

पेंड्रा, अभिषेक गुप्ता। TCP24 की खबर का एक बार फिर असर देखने को मिला है जहां हाई स्कूल साधवानी के प्राचार्य रामकिशोर साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। TCP24 ने हाई स्कूल साधवानी में स्कूली छात्रों से अमर्यादित शब्दों के प्रयोग करने वाले एवं स्कूल की वित्तीय राशि में अनियमितता करने …

TCP24

पेंड्रा, अभिषेक गुप्ता। TCP24 की खबर का एक बार फिर असर देखने को मिला है जहां हाई स्कूल साधवानी के प्राचार्य रामकिशोर साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। TCP24 ने हाई स्कूल साधवानी में स्कूली छात्रों से अमर्यादित शब्दों के प्रयोग करने वाले एवं स्कूल की वित्तीय राशि में अनियमितता करने वाले प्राचार्य रामकिशोर साहू की खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसमें प्राचार्य रामकिशोर साहू के खिलाफ निलंबन की बड़ी कार्रवाई हुई है।

बता दें कि प्राचार्य रामकिशोर साहू के ऊपर डीपीआई रायपुर से कार्यवाही हुई है जिसमे प्राचार्य रामकिशोर साहू के ऊपर लगे सभी आरोप सही पाए गए। उक्त कृत्य के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम -9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्राचार्य रामकिशोर साहू को मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, बिलासपुर में नियुक्त किया गया है। जहाँ निलंबन अवधि में प्राचार्य रामकिशोर साहू को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

देखें TCP24 की खबर -

Next Story