Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

CWG 2022 Hockey : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पांचवीं बार SF में बनाई जगह, वेल्स को 4-1 से दी मात

naveen sahu
4 Aug 2022 3:20 PM GMT
CWG 2022 Hockey : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पांचवीं बार SF में बनाई जगह, वेल्स को 4-1 से दी मात
x

बर्मिंघम। CWG 2022 Hockey के आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998, 2010, 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के …

बर्मिंघम। CWG 2022 Hockey के आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998, 2010, 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

Read More : CWG 2022 : हैमर थ्रो में मंजू ने मारी फाइनल में एंट्री, सिंधु जीती, हिमा दास ने 200 मीटर रेस के SF में बनाई जगह

हरमनप्रीत ने दिखाया कमाल

इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन गोल किए। उन्होंने बर्मिंघम में दूसरी बार गोल की हैट्रिक लगाई। इससे पहले घाना के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में भी हरमनप्रीत ने तीन गोल दागे थे। हरमन ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया।

Next Story