Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG Crime : पुत्र ने टंगिया से हमला कर पिता की हत्या की, मृतक की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक, आरोपी गिरफ्तार

Rohit Banchhor
4 Aug 2022 9:05 AM GMT
CG Crime
x

रायपुर। CG Crime राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम नरदहा में एक युवक ने अपने पिता की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। Read More : CG Crime : सरपंच पति की संदिग्ध हालत में मिली लाश, शरीर पर चोट और घसीटने के …

CG Crime

रायपुर CG Crime राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम नरदहा में एक युवक ने अपने पिता की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : CG Crime : सरपंच पति की संदिग्ध हालत में मिली लाश, शरीर पर चोट और घसीटने के निशान, हत्या की आशंका…

बता दें कि प्रार्थी अपने घर में था तभी सवा 11.15 बजे उसका चचेरा भाई देवेन्द्र कुमार ने इसे अपने मोबाइल से काल करके बताया कि उसके पापा अशोक कुमार वर्मा को कोई अज्ञात व्यक्ति मार दिया हैं तब यह तत्काल उसके घर जाकर देखा तो अशोक कुमार वर्मा के चेहरे में काफी गंभीर चोट लगी थी। वहीं अशोक कुमार वर्मा की सांसे चल रही थी।

Read More : CG Crime : कृषिक पशु परिवहन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, घेराबंदी कर पुलिस को मिली सफलता, 123 मवेशियां जप्त

तब यह अस्पताल पहुचाने के लिए अपनी इको वेन में अपने चाचा ईश्वर वर्मा को बैठाकर लाया और अंदर जाकर देखे तो इसके चाचा अशोक वर्मा की मृत्यु हो गयी थी। इसके चाचा अशोक कुमार वर्मा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घातक हथियार से सिर, चेहरे में गंभीर चोट पहुचाकर हत्या कर दी थी। जिससे पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर परिजनों से पूछताछ किया। इस दौरान पुलिस को मृतक के पुत्र पर संदेह हुआ।

Read More : CG Crime : नारकोटिक्स एक्ट के मामले में फरार महिला गिरफ्तार, थाना कोतवाली की है निगरानी बदमाश…

उसने उसके पुत्र देवेन्द्र वर्मा 21 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति पिछले 4-5 वर्षों से ठीक नहीं थी, जिसके कारण रोज बहस की स्थिति बनती थी। कल भी दोनो के बीच बहस हुई जिससे आवेश में आकर मृतक के पुत्र देवेंद्र ने अपने पिता अशोक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Next Story