Begin typing your search above and press return to search.
Article

Vastu Tips : मनी प्लांट बढ़ा रहा आपके घर की शोभा, तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना घर में छा जाएगी कंगाली

naveen sahu
3 Aug 2022 5:55 PM GMT
Vastu Tips
x

रायपुर। घर में मनी प्लांट लगाना सभी लोगो को अच्छा लगता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढती है और धन संपत्ति में इजाफा होता है। इससे घर की सुंदरता और भी बढ़ जाती हैं साथ घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहता हैं लेकिन मनी प्लांट …

Vastu Tips

रायपुर। घर में मनी प्लांट लगाना सभी लोगो को अच्छा लगता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढती है और धन संपत्ति में इजाफा होता है। इससे घर की सुंदरता और भी बढ़ जाती हैं साथ घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहता हैं लेकिन मनी प्लांट को लगाते समय अक्सर लोग वास्तु के नियम की अनदेखी कर जाते हैं और ऐसा होने से मनी प्लांट लगाने का फायदा तो नहीं मिलता बल्कि नुकसान हो जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Read More : Vastu Tips : अगर चाहते है माँ लक्ष्मी बरसाएं अपनी कृपा तो जरूर अपनाये ये टिप्स, चंद दिनों में ही दिखने लगेगा असर…

  • मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। जी दरअसल इसको कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
  • मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा है इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की लताएं जमीन को न छूएं। वास्तु के अनुसार, बढ़ती हुई लताएं वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक हैं।
  • वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सूखने न दें। जी दरअसल, सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक है। अगर आपके घर में इसके पत्ते सूखने लगे तो उन्हें काटकर हटा दें।
  • ध्यान रहे मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखें। इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है इसलिए इसे घर के अंदर लगाना चाहिए।
  • धुप में न लगाए क्योकियह बाहर के मौसम में आसानी से सूख जाता है और बढ़ता नहीं है। जो अशुभ होता है।
  • मनी प्लांट कभी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह शुक्र ग्रह को क्रोधित करता है।

Next Story