Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Landslide : भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, लोगों ने दौड़कर बचाई जान, देखें डराने वाला वीडियों...

Sharda Kachhi
3 Aug 2022 3:37 AM GMT
Landslide
x

चंबा। बारिश का मौसम आते है कई इलाको में जलभराव की स्थिति तो हो ही जाती है लेकिन कई जगहों में भूस्खलन (Landslide) भी होते रहते है. हिमाचल प्रदेश के चंबा से भूस्खलन (Landslide) का हैरत अंगेज वीडियो सामने आया है. लगातार बारिश के बाद यहां सुंडला-भलेई सड़क मार्ग पर कोटी …

Landslide

चंबा। बारिश का मौसम आते है कई इलाको में जलभराव की स्थिति तो हो ही जाती है लेकिन कई जगहों में भूस्खलन (Landslide) भी होते रहते है. हिमाचल प्रदेश के चंबा से भूस्खलन (Landslide) का हैरत अंगेज वीडियो सामने आया है. लगातार बारिश के बाद यहां सुंडला-भलेई सड़क मार्ग पर कोटी पुल के साथ लगती पहाड़ी दरकने लगी. भूस्खलन (Landslide) की इस घटना के बाद वहां से गुजर रहे पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई. पुल पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. भारी भूस्खलन का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया.

READ MORE:Landslide : लापता भिलाई के जवान का मिला शव, 3 दिन पहले मणिपुर में हुए लैंडस्लाइड में दब गए थे लेफ्टिनेंट कर्नल कपिलदेव…

जानकारी के मुताबिक चम्बा जिले में जगह-जगह पर बरसात के मौसम में भूस्खलन की खबरें देखने को मिल रही हैं. यहां आए दिन कोई न कोई भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है. मंगलवार को भी एक वीडियो सामने आया है. चम्बा मुख्यालय से लगते कोटि पुल के साथ पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा, जिसे देखकर लोग दहल गए. इसका कुछ पर्यटकों ने वीडियो भी बना लिया.

Next Story