Indian Cricket Team Schedule : ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल जारी, जाने कब और कहां होगा मैच
रायपुर। Indian Cricket Team Schedule : BCCI ने भारत के आगामी सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलना है। टीम इंडिया अपने घरेलू सीजन की शुरुआत कंगारू टीम के खिलाफ टी20 सीरीज से करेगी। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान कुल 9 मुकाबले होंगे।
Read More : Indian Cricketers Wife : बिना मेकअप ऐसी दिखती है फेमस भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीर
बता दें कि ये सीरीज टी20 वर्डकप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई हैं। इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफतीन टी-20 और तीन ODI मैच खेलेगी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज शेड्यूल
मैच | तारीख | जगह |
पहला टी-20 | 20 सितंबर | मोहाली |
दूसरा टी-20 | 23 सितंबर | नागपुर |
तीसरा टी-20 | 25 सितंबर | हैदराबाद |
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज
मैच | तारीख | जगह |
पहला टी-20 | 28 सितंबर | त्रिवेंद्रम |
दूसरा टी-20 | 2 अक्तूबर | गुवाहाटी |
तीसरा टी-20 | 4 अक्तूबर | इंदौर |
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज
मैच | तारीख | जगह |
पहला वनडे | 6 अक्तूबर | लखनऊ |
दूसरा वनडे | 9 अक्तूबर | रांची |
तीसरा वनडे | 11 अक्तूबर | दिल्ली |