Begin typing your search above and press return to search.
Article

हमर तिरंगा अभियान : कुछ ही देर में 7000 से ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया पर दिखाई एकजुटता, विशेष फ्रेम और #HamarTiranga का उपयोग कर अपडेट की प्रोफाइल फोटो

naveen sahu
3 Aug 2022 11:13 AM GMT
तिरंगा
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। जिसके कुछ देर बाद कुछ ही देर में 7 हजार से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी सोशल मीडिया …

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। जिसके कुछ देर बाद कुछ ही देर में 7 हजार से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर #HamarTiranga का उपयोग करते हुए विशेष फ्रेम में तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपडेट कर ली है। फोटो फ्रेम का उपयोग करने के लिए मुख्यमंत्री ने लोगों से twb.nz/hamar-tiranga लिंक का उपयोग करने की अपील की है।

Read More : हमर तिरंगा, हमर अभिमान : 11 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह, CM ने की राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील…

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर भी हमर तिरंगा अभियान के लिए एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया में विशेष प्रेम में तिरंगे साथ अपनी फोटो अपडेट करें। उन्होंने कहा है कि मेरी अपील के कुछ ही देर बाद लोगों ने जिस उत्साह के साथ इसकी शुरुआत की है, उससे मैं भी उत्साहित हूं। हमें इस मुहिम को और अधिक तेज करने की जरूरत है। सुझाए गए लिंक के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त, 2022 को हमारा भारत आजादी के 75 साल पूर्ण कर रहा है। यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। इसके पीछे उन वीर शहीदों का बलिदान शामिल हैं, जिन्होंने हंसते हुए जान की बाजी लगा दी, ताकि आने वाली पीढ़ी एक आजाद देश की आबोहवा में सांस ले सके। आज हम उसी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक आजाद देश का नागरिक होने का गर्व महसूस कर पा रहे हैं।

Read More : NMDC : एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना ने हर घर तिरंगा अभियान का किया आगाज़, वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल अपडेट करते हुए तिरंगा प्रोफाइल लगाई है। इसी के साथ 'हमर तिरंगा' अभियान की छत्तीसगढ़ में शुरुआत हुई। इस अभियान के साथ प्रदेश के हर एक घर घर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन के साथ इस वर्ष यह उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से हमर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की है। हमर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त के बीच घर- घर में तिरंगा फहराया जाए। इसमें सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। इस अभियान को लेकर प्रशासन जोर- शोर से तैयारी कर रहा है।

Next Story