CWG 2022 : भारत के नाम एक और पदक, स्क्वैश में सौरव घोषाल ने जीता कांस्य, जीत के बाद छलका आंसू
बर्मिंघम। CWG 2022 में भारत का कमाल जारी हैं एक के बाद एक लगातार कई खेलो में पदक देश की झोली में आ रहा हैं। इस लिस्ट में स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया हैं। उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया है। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया। जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे।