Begin typing your search above and press return to search.
Education

UPSC CAPF Exam 2022 : सेन्ट्रल आर्म्ड पोलिस फोर्स में सहायक कमाडेंट भर्ती के लिए 7 अगस्त को होगी परीक्षा, 3795 परीक्षार्थी होंगे शामिल

viplav
2 Aug 2022 5:16 PM GMT
UPSC CAPF Exam 2022 : सेन्ट्रल आर्म्ड पोलिस फोर्स में सहायक कमाडेंट भर्ती के लिए 7 अगस्त को होगी परीक्षा, 3795 परीक्षार्थी होंगे शामिल
x

रायपुर। UPSC CAPF Exam 2022 सेन्ट्रल आर्म्ड पोलिस फोर्स में सहायक कमाडेंट भर्ती परीक्षा 2022 की परीक्षा 7 अगस्त को होगी। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस परीक्षा को दो पालियों में रखा गया है। पहला शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2 बजे …

रायपुर। UPSC CAPF Exam 2022 सेन्ट्रल आर्म्ड पोलिस फोर्स में सहायक कमाडेंट भर्ती परीक्षा 2022 की परीक्षा 7 अगस्त को होगी। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस परीक्षा को दो पालियों में रखा गया है। पहला शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जायेगी। परीक्षा में 3795 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा, को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशानिर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिग सेनेटाइजेशन मास्क पहनना और सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

viplav

viplav

    Next Story