Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Naag Panchami 2022 : महिलाएं आज नाग सांप को भाई मान कर करेंगी पूजा, नाग देवता देंगे अपना आशीर्वाद, बस दूध के साथ जरूर चढ़ाएं ये चीज़...

Sharda Kachhi
2 Aug 2022 2:13 AM GMT
Nag Panchami 2022
x

नई दिल्ली, Naag Panchami 2022 : आज पूरे देश में नाग पंचमी मनाई जा रही है यह, यह पंचमी सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पांचवी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये मंगलवार, 2 अगस्त यानी आज है। आज के दिन नाग देवता के पूजन की परंपरा है। भविष्य पुराण सहित …

Nag Panchami 2022

नई दिल्ली, Naag Panchami 2022 : आज पूरे देश में नाग पंचमी मनाई जा रही है यह, यह पंचमी सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पांचवी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये मंगलवार, 2 अगस्त यानी आज है। आज के दिन नाग देवता के पूजन की परंपरा है। भविष्य पुराण सहित अन्य पुराणों में भी इसका महत्व बताया गया है। नाग पंचमी से जुड़ी एक कथा के मुताबिक माना जाता है कि इस दिन महिलाएं सांप को भाई मानकर पूजा करती हैं और भाई से अपने परिवार वालों की रक्षा का आशीर्वाद मांगती हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु से होने वाले दोष दूर हो सकते हैं। इससे कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं।

देवलोक में नागों को मिली है खास जगह

सनातन धर्म में देवी देवताओं के वाहन के रूप में पशु-पक्षियों की पूजा का भी विधान बताया गया है। इसके अलावा पुराणों में नागलोक का भी जिक्र आता है। यक्ष, गंधर्व और किन्नरों के साथ नागों को भी देवी-देवताओं के लोक में खास जगह दी गई हैं। इसलिए इनकी भी पूजा की जाती है।

READ MORE:Horoscope Today 2 August 2022 : वृष, मकर और धनु राशि को धन के मामले में रहना होगा सावधान! जानिए अपना राशिफल

भविष्य पुराण में नौ नागों की पूजा का विधान

भविष्य पुराण के अनुसार नाग पंचमी पर नौ नागों की पूजा करने का विधान बताया गया है। जो कि 1. अनन्त 2. वासुकि 3. शेषनाग 4.पद्मनाभ 5. कंबल 6. शंखपाल, 7. धृतराष्ट्र 8. कालिया 9. तक्षक हैं।

पूजा के लिए नागदेवता की फोटो को लकड़ी की चौकी पर रखकर हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाएं। कच्चे दूध से नागदेव का अभिषेक किया जाना चाहिए। इसके बाद नैवेद्य अर्पित करें। फिर आरती उतारें।

Next Story