Begin typing your search above and press return to search.
Entertainment News

India vs England Hockey : भारतीय महिला टीम को मिली हार, इंग्लैंड ने 3-1 से जीता मैच

naveen sahu
2 Aug 2022 3:59 PM GMT

बर्मिंघम। India vs England Hockey : CWG 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार मिली। मैच को इंग्लैंड ने 3-1 से जीत हासिल की। टीम इंडिया इस हार के बाद तीसरे स्थान पर चली गई। उसके तीन …

India vs England Hockey

बर्मिंघम। India vs England Hockey : CWG 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार मिली। मैच को इंग्लैंड ने 3-1 से जीत हासिल की। टीम इंडिया इस हार के बाद तीसरे स्थान पर चली गई। उसके तीन मैच में छह अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके तीन मैच में नौ अंक हैं। कनाडा दूसरे पायदान पर काबिज है। वही भारत का चौथा मुकाबला कनाडा से कल होगा।

Read More : INDIA vs ENGLAnd 2nd ODI : चहल के फिरकी में फंसे इंग्लिश बल्लेबाज, मिला 247 रनों का टारगेट, विराट पर होगी सबकी नजर

  • 1st quarter : जिसेल एंसली ने मैच के तीसरे मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत ने इस गोल के खिलाफ अपील की, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।
  • 2nd quarter : दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। भारत ने गोल करने के सात प्रयास किए। इसमें एक पेनल्टी कॉर्नर भी शामिल है। इसके बावजूद टीम इंडिया एक भी गोल नहीं कर सकी।
  • 3rd quarter : इंग्लैंड ने इस क्वार्टर में एक और गोल किया। उसने मैच में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 40वें मिनट में टेस होवार्ड ने गोल किया।
  • 4th quarter : इंग्लैंड ने चौथे क्वार्टर में मैच का तीसरा गोल किया। उसने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम धीरे-धीरे हार के करीब बढ़ रही है। वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में गोल किया।

Next Story