Begin typing your search above and press return to search.
Article

Woman cricketers : 'म्हारी छोरियां छोरों से कम है के' : भारत में बढ़ रहा महिला क्रिकेट का क्रेज, स्मृति मंधाना रोहित-कोहली को दे रही टक्कर

naveen sahu
1 Aug 2022 8:22 AM GMT
Woman cricketers
x

रायपुर। Woman cricketers एक समय ऐसा था जब कई लोगों को 5 भारतीय महिला क्रिकेटरो का नाम तक मालूम नहीं होता था। सभी की जुबां पर सिर्फ पुरुष खिलाड़ियों का नाम छाया हुआ था लेकिन अब बदलते दौर में लोगो की मानसिकता भी बदल रही हैं। पुरुष प्रधान इस देश में महिला क्रिकेट को भी …

Woman cricketers

रायपुर। Woman cricketers एक समय ऐसा था जब कई लोगों को 5 भारतीय महिला क्रिकेटरो का नाम तक मालूम नहीं होता था। सभी की जुबां पर सिर्फ पुरुष खिलाड़ियों का नाम छाया हुआ था लेकिन अब बदलते दौर में लोगो की मानसिकता भी बदल रही हैं। पुरुष प्रधान इस देश में महिला क्रिकेट को भी खूब पसंद किया जा रहा हैं। पहले महिला क्रिकेट की सचिन माने जाने वाली मिथाली राज ने दुनिया पर राज किया। उन्होंने पूरे दुनिया में अपना लोहा मनवाया। और अब उनके सन्यास लेने के बाद हरमनप्रीत, सैफाली और स्मृति मंधाना जैसे कई प्रतिभावान खिलाड़ी अपना जौहर दिखा रहे हैं। अब ये खिलाडी रिकॉर्ड के मामले में दिग्गज पुरुष क्रिकेटरो को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Read More : Indian Cricketers Wife : बिना मेकअप ऐसी दिखती है फेमस भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीर

हालही में चल रही कॉमनेवल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट ने पकिस्तान को धुल चटा कर इतिहास रचा दिया। टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया और शानदार जीत हासिल की। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 99 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम ने लक्ष्य को 11.4 ओवर में हासिल कर लिया।

रोहित-कोहली के क्लब में शामिल हुई मंधाना

इस मैच के साथ अब मंधाना के अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 15वां अर्धशतक पूरा हो गया। उन्होंने 42 गेंद पर 63 रन बनाए। 63 रनों में मंधाना ने 8 चौका और 3 छक्का जड़ा। बता दें उन्होंने 50 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन बनाए। स्मृति मंधाना के इसी के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 इंटरनेशनल में उनके 1000 रन पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। आपको बता दें स्मृति ने 40 पारियों में 32 की औसत से 1059 रन बनाए हैं. 9 अर्धशतक लगाया है। स्ट्राइक रेट 121 का है।

पुरुष क्रिकेटर्स की यदि बात करें, तो विराट कोहली और रोहित शर्मा ही लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधना ने टी20 इंटरनेशनल में 1000 से अधिक रन बनाये हैं। जिसके बाद मंधाना अब कोहली और रोहित के क्लब में शामिल हो गई हैं।

Next Story