UP Crime : पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या की, इलाके में मचा हड़कंप, गिरफ्तार…
जालौन। UP Crime उत्तप्रदेश के जालौन स्थित उमरार खेड़ा में एक महिला ने अपनी शराबी पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गई है। वहीं मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
Read More : UP Crime : नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन बच्चों की मिली लाश, एक की तलाश जारी…
बता दें कि मृतक संदीप 30 वर्ष उमरार खेड़ा का रहने वाला था। बताया जाता है कि संदीप शराब का आदि था। शराब के नशे में अपनी पत्नी संध्या से मारपीट करता था। जिससे उसकी पत्नी रोज-रोज की लड़ाई झगड़ा से परेशान थी। बताया जाता है कि रविवार की रात भी संदीप शराब के नशे में आया और अपनी पत्नी संध्या से मारपीट करने लगा।
Read More : UP Crime : मामूली विवाद पर बड़े भाई ने की छोटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जाने क्या है वजह…
जिसके बाद आवेश में आकर संध्या ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपने पति पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद संध्या ने खुद थाने में जाकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने संध्या को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।