Begin typing your search above and press return to search.
Article

Sawan Somwar fasting Tips : व्रत के दौरान इन चीजों का करे सेवन, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान, नहीं लगेगी थकान

naveen sahu
1 Aug 2022 1:56 AM GMT
Sawan Somwar fasting Tips
x

रायपुर। Sawan Somwar fasting Tips सावन सोमवार के दिन कई भक्तगण महादेव से अपनी मनोकामना की सिद्धि के लिए उपवास रहते हैं। आज सावन का तीसरा दिन हैं। इस साल सावन में केवल 4 सोमवार पड़ने वाले हैं। कई लोग उपवास तो रह जाते हैं लेकिन अपने शरीर में ऊर्जा को मेंटेन नहीं करा पाते …

Sawan Somwar fasting Tips

रायपुर। Sawan Somwar fasting Tips सावन सोमवार के दिन कई भक्तगण महादेव से अपनी मनोकामना की सिद्धि के लिए उपवास रहते हैं। आज सावन का तीसरा दिन हैं। इस साल सावन में केवल 4 सोमवार पड़ने वाले हैं। कई लोग उपवास तो रह जाते हैं लेकिन अपने शरीर में ऊर्जा को मेंटेन नहीं करा पाते और दिनभर थकान महसूस करते हैं। लिसके कारण कई लोग की तबियत भी ख़राब हो जाती है। इससे बचने के लिए फ़ास्ट के दौरान अपने खान-पान में ध्यान रखना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे है उपवास के दौरान किन किन चीजों का सेवन कर सकते हैं जिससे पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहे।

Read More : Sawan somwar : वर्षों बाद सावन सोमवार में बन रहा विशेष संयोग, व्रत रखने पर मिलेगा लाभ, जानिए काम है पहला सोमवार

नाश्ते में पिएं दूध
सुबह के समय भगवान शिव की पूजा के बाद एक गिलास दूध का सेवन करें। आप दूध के साथ कई तरह के सूखे मेवे खा सकते हैं। आप दूध के साथ बादाम, अखरोट, खजूर जैसे सूखे मेवे खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट लस्सी
दिन में 11 से 12 बजे के दौरान आप एक गिलास लस्सी का सेवन कर सकते हैं। आप ड्राई फ्रूट लस्सी घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको थोड़ी सी दही जरूरत होगी। इसमें सूखे मेवे डालें. इसे अच्छे तरह ब्लेंड कर लें। इसका सेवन करें। इससे आप काफी फ्रेश फील करेंगे।

फ्रूट चाट या दही
लंच के लिए फ्रूट चाट बना सकते हैं। आपके पास जितने भी फल के उन्हें धोकर काट लें। इसका सेवन करें। अगर आपके पास फल नही हैं तो एक कटोरी ताजा दही का सेवन भी कर सकते हैं।

Read More : Sawan Maas 2022 : शुभ संयोग के साथ हो रही सावन महीने की शुरुआत, ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, जाने व्रत नियम और शुभ मुहूर्त

शाम को एक कप चाय पिएं
व्रत के दौरान बहुत से लोगों को सुस्ती महसूस होती है। काम के दौरान व्रत रखते समय अक्सर ऐसा होता है। इसके लिए आप शाम में चाय पी सकते हैं। इससे आपको फ्रेश और एक्टिव महसूस होगा।

रात का खाना
रात के खाने के लिए आप कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करके कुछ मीठी रोटी या पूरी बना सकते हैं। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और आप रिलैक्स फील करेंगे। सोने से पहले फिर से एक गिलास दूध पिएं।

Next Story