Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, सरगुजा संभागीय काय॔काल हुआ भंग

viplav
1 Aug 2022 12:49 PM GMT
CG
x

कोरिया रायपुर एस के मिनोचा : CG श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिनांक 31 /07 /2022 को रायपुर के सुकून होटल में आयोजित की गई जहां प्रदेश अध्यक्ष बी डी निजामी एवं प्रदेश महासचिव विजय लाड़गे की सादर उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई जिसमें प्रदेश की समस्याओं एवं संघ …

कोरिया रायपुर एस के मिनोचा : CG श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिनांक 31 /07 /2022 को रायपुर के सुकून होटल में आयोजित की गई जहां प्रदेश अध्यक्ष बी डी निजामी एवं प्रदेश महासचिव विजय लाड़गे की सादर उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई जिसमें प्रदेश की समस्याओं एवं संघ के एजेंडो पर बातचीत हुई।

सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष श्री निजामी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि कोरोना काल के चलते प्रदेश की चुनाव विलंब हो चुका है इसलिए अब अविलंब चुनाव की प्रक्रिया होनी है इस पर भी चर्चा हुई।

सरगुजा संभागीय काय॔काल हुआ भंग

उक्त बैठक में सरगुजा संभाग की कार्यकाल को प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में भंग करने की घोषणा किया गया| उसके उपरांत संगठन से संबंधित कुछ दिनों बाद इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आई जे यू ) बैठक होने की संभावनाएं भी है इस पर भी चर्चा हुई। संघ की स्मारिका, टेलीफोन डायरेक्टरी एवं कैलेंडर के लिए भी चर्चाएं हुई जिसमें संभाग जिला सहित प्रदेश स्तरीय छपने की प्रक्रिया पर भी सहमति हुई।

पत्रकारों के हित में प्रदेश सरकार की योजना का लाभ सभी पत्रकार साथियों को मिले इस पर भी चर्चा हुई। संघ के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यालय सर्व सुविधा युक्त राजधानी में हो इसके लिए भी चर्चा हुई पत्रकार साथियों को राज्य एवं राज्य से बाहर सैर सपाटी के लिए भी चर्चाएं हुई।

संघ में पत्रकारों की भर्ती प्रक्रिया साफ-सुथरी हो इसके लिए जिलाध्यक्ष को जवाबदारी दिया गया ताकि फर्जी पत्रकार संघ में प्रवेश ना कर सके। संगठन की गतिविधि ठीक से चले इसके लिए हर जिले में जिला एवं संभाग स्तरीय पदाधिकारी का हर महीना बैठक हो इस पर भी चर्चा हुई बारिश का मौसम चल रहा है पौधरोपण से संबंधित संगठन की ओर से हो इस पर भी चर्चा हुई जिस पर बहुत ही जल्द पौधरोपण होने की खबर प्रदेश अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष सूचित करेंगे इस पर भी चर्चा हुई संगठन में महिला पत्रकारों को भी प्राथमिकता देने की बात कही गयी इस पर भी चर्चा हुई।

बस्तर संभाग के ओरछा घूमने की बात भी हुई जिस पर सहमति प्रदान हुई है बहुत ही जल्द ओरछा की भ्रमण के लिए प्रदेश कार्य समिति एवं प्रदेश पदाधिकारियों की भ्रमण होने की संभावना है उक्त कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बी डी निजामी, प्रदेश महासचिव विजय लाड़गे, संयोजक आसिफ इकबाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोस्वामी प्रदेश सचिव इजहार अहमद सिद्धकी प्रदेश उपाध्यक्ष महेश प्रसाद पाठक एवं अविनाश ठाकुर, प्रदेश सलाहकार महेश कुमार तिवारी, सुरेंद्र कपूर काके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह बाबा, राधेश्याम कोरी, कमरुन निशा, प्रीति सरू, खगेंद्र यादव, श्याम भोजवानी, मोहम्मद इमरान खान, संभागीय अध्यक्ष विवेकानंद पांडे सरगुजा संभागीय महासचिव उमाशंकर साहू बिलासपुर विनोद श्रीवास्तव बिलासपुर, जिलाअध्यक्ष संतोष साहू बिलासपुर, सुरेश मिनोचा कोरिया मनेन्द्रगढ़, सुनील सिंह राठौर नारायणपुर, शेख महमूद महासचिव नारायणपुर अखिलेश जयसवाल अंबिकापुर, सुरजपूर जिला अध्यक्ष , उमा शंकर शुक्ला बिलासपुर आदि पत्रकारों के गरिमामय उपस्थिति रही।

viplav

viplav

    Next Story