Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश...

Rohit Banchhor
1 Aug 2022 3:19 PM GMT
CG News
x

कोरिया, एसके मिनोचा। CG News कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज जिला पंचायत के मंथन सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत, जनपद पंचायत सीईओ, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। Read More : CG News : …

CG News

कोरिया, एसके मिनोचा। CG News कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज जिला पंचायत के मंथन सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत, जनपद पंचायत सीईओ, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More : CG News : श्रमदान कर हर रविवार को करेंगे तालाब की सफाई, नगर पालिका की उदासीनता के कारण युवाओं ने उठाया जिम्मा…

समीक्षा बैठक में कलेक्टर शर्मा ने सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बाड़ी तथा गोधन न्याय योजना की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में नरवा विकास के कार्यों में तेजी लाएं, उन्होंने सभी मनरेगा पीओ को नरवा साइट का अवलोकन कर नरवा संरक्षण में उपयोगी संरचनाओं के निर्माण की योजना बनाने कहा जिससे आस-पास के किसानों को सिंचाई सुविधा में सहूलियत हो।

Read More : CG News : चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का बदलेगा नाम, जनभावनाओं को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने लिया निर्णय…

गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायत से गौठानों में गोबर खरीदी की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि सक्रिय गौठानों में प्रतिदिन नियमित रूप से खरीदी की जाए। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्रतिदिन प्रति गौठान 2 क्विंटल गोबर खरीदी किए जाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में हरेली त्यौहार से जिले के दो गौठानों में शुरू किए गए गौमूत्र खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप इसपर विशेष ध्यान दें।

CG News

कलेक्टर शर्मा ने बैठक में गौठानो में चारागाह विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपसंचालक पशुधन विकास विभाग को चारागाहों की उत्तम व्यवस्था करते हुए गौठानो में नेपियर घास लगाए जाने के निर्देश दिए। जिले में बनाए गए 10 ग्रामीण औद्योगिक पार्क में नवीन गौठान गतिविधियों संचालित की जाएं।

Read More : CG News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नवयुवक यादव सेवा समिति की बैठक में हुई चर्चा…

मत्स्य उत्पादन पर फोकस
कलेक्टर शर्मा ने बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वीकृत तालाब निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि डबरी-तालाबों का निर्माण बेहतर हो। उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाएं, मत्स्य उत्पादन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिलने के साथ आर्थिक लाभ होगा। हितग्राहियों को विभाग की ओर से आवश्यक सामग्री जैसे जाल, आइसबॉक्स आदि उपलब्ध करायी जाए।

Read More : CG News : खेलते-खेलते मासूम दबा रेत के ढेर में, दम घुटने से हुई मौत…

वर्षा जल संग्रहण के लिए सोखता गड्डा निर्माण पर की विशेष चर्चा
जिले में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सुजलाम अभियान के तहत सोखता गड्डा निर्माण कराएं, वर्तमान समय मे अल्पवर्षा की स्थिति में जलापूर्ति के लिए यह महत्वपूर्ण है। बैठक में कलेक्टर शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को ग्राम पंचायत की विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही पर सम्बन्धितों पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story