Begin typing your search above and press return to search.
INTERNATIONAL

CWG Table-Tennis 2022 : बांग्लादेश को 3-0 से पछाड़ भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने SF मे बनाई जगह 

viplav
31 July 2022 5:23 PM GMT
CWG Table-Tennis 2022 : बांग्लादेश को 3-0 से पछाड़ भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने SF मे बनाई जगह 
x

Birmingham : CWG Table-Tennis 2022 कॉमनवेल्थ खेल 2022 में रविवार को पुरुष टेबल टेनिस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल्स में जगह पक्का कर ली है। कॉमनवेल्थ खेल 2022 में आज भारतीय खिलाडियों ने अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। दो वेटलिफ्टर्स मीरा बाई चानू और जेरेमी …

Birmingham : CWG Table-Tennis 2022 कॉमनवेल्थ खेल 2022 में रविवार को पुरुष टेबल टेनिस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल्स में जगह पक्का कर ली है। कॉमनवेल्थ खेल 2022 में आज भारतीय खिलाडियों ने अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। दो वेटलिफ्टर्स मीरा बाई चानू और जेरेमी लेलरीनुंगा ने भारत की झोली में 2 गोल्ड आज डाले है। वहीं निखत जरीन ने भी मैच जीत क्वाटर फाइनल्स में पहुंच गयी है।

अचंता शरत कमल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में बारबडोस, सिंगापुर और उत्तरी आयरलैंड को 3-0 के समान अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। क्वार्टर फाइनल में सबसे पहले उतरी हरमीत देसाई और जी साथियान की जोड़ी ने पुरुष युगल में बांग्लादेश के रामहिमिलियान बाउम और मोहुतासिन अहमद रिदॉय को सीधे गेम में 11-8 11-6 11-2 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

अनुभवी शरत कमल ने इसके बाद एकल मुकाबले में मोहम्मद रिफात सिबार को 11-4 11-7 11-2 से हराकर भारत की बढ़त को दोगुना किया। एक अन्य एकल मैच में साथियान ने 11-2 11-3 11-5 से जीत दर्ज करते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

viplav

viplav

    Next Story