Commonwealth Games 2022 : जेरेमी लालरिनुंगा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
New Delhi : Commonwealth Games 2022 भारतीय खिलाड़ियों द्धारा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज पांचवा मेडल हांसिल कर लिया है। 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में जेरेमी लालरिनुंगा ने अपना पूरा दमखम लगा दिया। क्लीन एंड जर्क राउंड के पहले प्रयास में 54 किग्रा भार उठाते समय वो चोटिल हो गए। चोट के बाद उनके दूसरे प्रयास को लेकर संशय की स्थिति बन गई थी।
लेकिन जेरेमी ने हार नहीं मानी और दर्द से कहराते हुए दूसरे प्रयास में 160 किलो भार उठाकर अपना गोल्ड मेडल पक्का किया। लेकिन तीसरे प्रयास में तो वो गिर ही पड़े। अभी उनकी चोट के बारे में कोई अपडेट नहीं मिली। लेकिन उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं भारत को दूसरा डॉग मैडल दिलाने में आज कड़ा मुकाबला किया।
जहां अन्य खेलों में दमदारी से प्रदर्शन कर रहे खिलाडियों में से अबतक वेटलिफ्टरों ने पांचों पदक दिलाए है। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने 49 किलो भारवर्ग में सोना जीता था। वहीं संकेत महादेव पुरुषों की 55 किलो भारवर्ग एवं बिंदियारानी देवी ने भी महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा गुरुराजा पुजारी 61 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे।