Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Commonwealth Games 2022 : वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज, प्रधानमंत्री ने दी बधाई...

Sharda Kachhi
31 July 2022 4:39 AM GMT
Commonwealth Games 2022
x

नई दिल्ली, Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में कल दूसरे दिन भारत ने चार मेडल अपने नाम किए। ये चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। संकेत महादेव ने मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को पहला मेडल दिलाया। ​​दूसरा पदक गुरुराजा ने 269 KG वेट उठाकर हासिल किया। उनके नाम ब्रॉन्ज …

Commonwealth Games 2022

नई दिल्ली, Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में कल दूसरे दिन भारत ने चार मेडल अपने नाम किए। ये चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। संकेत महादेव ने मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को पहला मेडल दिलाया। ​​दूसरा पदक गुरुराजा ने 269 KG वेट उठाकर हासिल किया।

उनके नाम ब्रॉन्ज मेडल आया। वहीं, मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। बिंदिया रानी देवी ने देश के लिए चौथा मेडल जीता। उन्होंने 55 KG वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। बिंदिया ने कुल 202 KG वेट उठाया।

वहीं, टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन 70 किलोवेट कैटेगिरी में न्यूजीलैंड की एरियान निकोल्सन को 5-0 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। लवलीना तीनों राउंड में निकोल्सन पर भारी रही। उनको तीनों राउंड में पांचों जज ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘बर्मिंघम के CWG में सिल्वर मेडल जीतने के लिए बिंदियारानी देवी को बधाई. ये अचीवमेंट उनकी मेहनत का फल है. उनकी इस जीत ने हर भारतीय को बेहद खुश किया है. मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

Next Story