Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Big Breaking : संजय राउत के घर पहुंची ED की टीम, लटकी गिरफ्तारी की तलवार...

Sharda Kachhi
31 July 2022 3:01 AM GMT
BIG BREAKING
x

BREAKING

मुंबई, Big Breaking :  आज सुबह ईडी की टीम संजय राउत के घर पहुंची है. हिरासत में लेकर उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर ले जाया जा सकता है. दरअसल शिवसेना सांसद संजय राउत अपनी पत्नी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के घेरे में हैं। वित्तीय जांच एजेंसी मुंबई …

BIG BREAKING

मुंबई, Big Breaking : आज सुबह ईडी की टीम संजय राउत के घर पहुंची है. हिरासत में लेकर उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर ले जाया जा सकता है. दरअसल शिवसेना सांसद संजय राउत अपनी पत्नी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के घेरे में हैं। वित्तीय जांच एजेंसी मुंबई के गोरेगांव उपनगर - पात्रा चॉल घोटाला में एक पुनर्विकास परियोजना में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच कर रही है। ईडी इनसे भी कई घंटों तक पूछताछ कर चुकी है। ईडी के अनुसार, 2010 में अपराध की आय का एक हिस्सा (83 लाख रुपये) संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी प्रवीण राउत से प्राप्त हुआ था। इस राशि का कथित तौर पर वर्षा राउत ने दादर में एक फ्लैट खरीदने के लिए उपयोग किया था। ईडी की जांच शुरू होने के बाद वर्षा राउत ने माधुरी राउत को 55 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

क्या है पात्रा चॉल घोटाला

यह मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल से जुड़ा है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का भूखंड है। इसमें करीब 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। इस केस में संजय राउत की नौ करोड़ रुपये और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष एमएचएडीए और उक्त कंपनी को दिए जाने थे, लेकिन वर्ष 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।

Next Story