Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Param Vir Chakra winner Yogendra Yadav : परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव के जीवन पर बनने जा रही फिल्म, फिल्म का डायरेक्शन करेगी चित्रांगदा...

Sharda Kachhi
30 July 2022 8:34 AM GMT
Param Vir Chakra winner Yogendra Yadav : परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव के जीवन पर बनने जा रही फिल्म, फिल्म का डायरेक्शन करेगी चित्रांगदा...
x

मुंबई,  Param Vir Chakra winner Yogendra Yadav  : कारगील के रियल हीरो परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। इसे बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह बनाने जा रही है। योगेन्द्र यादव कारगील के वह योद्धा हैं। जिन्होंने 17-17 गोली लगने के बाद भी हार नहीं मानी और लड़ी। …

मुंबई, Param Vir Chakra winner Yogendra Yadav : कारगील के रियल हीरो परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। इसे बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह बनाने जा रही है। योगेन्द्र यादव कारगील के वह योद्धा हैं। जिन्होंने 17-17 गोली लगने के बाद भी हार नहीं मानी और लड़ी। जिसके बाद योगेन्द्र यादव को महीनों अस्पताल में इलाज कराना पड़ा था। जिसके निशान आज भी उनके शरीर पर हैं।

चित्रांगदा सिंह ने बतौर निर्माता सूरमा का निर्माण किया था। यह फिल्म भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू नजर आई थी। अब चित्रांगदा सिंह ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सुबेदार योगेंद्र यादव के जीवन पर फिल्म बनाने जा रही है। चित्रांगदा सिंह ने सुबेदार योगेंद्र यादव की इंस्पिरेशनल स्टोरी पर फिल्म बनाने के राइट्स हासिल कर लिये हैं। सुबेदार योगेंद्र यादव ने कारगिल वॉर की लड़ाई लड़ी थी और वह अब तक 19 साल की सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र हासिल करने वाले पहले शख्स हैं।

चित्रांगदा सिंह ने कहा, ह्लमैं उन रियल हीरोज की कहानियां सुनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जिन्हें कई बार भुला दिया जाता है फिर भले ही वे अभी भी हमारे बीच क्यों न मौजूद हो। हमें उनके सफर को ग्लोरिफाई करने की जरूरत है। यह वही करने की एक और कोशिश होगी जो मैंने सूरमा के साथ ट्राई किया था।

Next Story