Commonwealth Games 2022 : भारत के नाम हुआ दूसरा मेडल, गुरुराजा पुजारी ने किया कमाल, जीता कांस्य पदक
रायपुर। Commonwealth Games 2022 के दूसरे दिन भारत ने पदक तालिका में अपनी हाजिरी लगा दिया हैं। पहले संकेत सरगर ने 55 किलो की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत को पहला मेडल जिताया और अब गुरुराजा पुजारी ने 61kg वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता हैं। इस कैटेगिरी में मलेशिया के अजनील बिन बिदिन मुहम्मद (285kg) ने गोल्ड तो पपुआ न्यू गिनी के मोरिया बरू (273kg) ने सिल्वर पर कब्जा किया।