Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : स्वामी आत्मानन्द स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया छत्तीसगढ़ का मुख्य तिहार हरेली...

Rohit Banchhor
30 July 2022 5:56 PM GMT
CG News
x

मुंगेली, विनोद रायसागर। CG News मुंगेली के स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में कृषि-संस्कृति से जुडे़ छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार हरेली को उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कृषि उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और छत्तीसगढ़ महतारी छायाप्रति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधताओं …

CG News

मुंगेली, विनोद रायसागर। CG News मुंगेली के स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में कृषि-संस्कृति से जुडे़ छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार हरेली को उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कृषि उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और छत्तीसगढ़ महतारी छायाप्रति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधताओं और गौरवशाली लोक परम्पराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए पारंपरिक खेलकूद, गेड़ी दौड़, रस्साकस्सी, लोकनृत्य, नारियल फेंक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Read More : CG News : 2022 प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन निःशुल्क कोचिंग 1 अगस्त से होगी प्रारंभ…

हरेली तिहार को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं ने गेड़ी दौड़ फुगड़ी रस्साकसी में भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने संबोधित किया। उन्होंने जिले के अन्न उत्पादक किसानों, श्रमिकों सहित आमलोगों को अपनी छत्तीसगढ़ की कृषि-संस्कृति से जुड़े प्रमुख त्यौहार हरेली की बधाई देते हुए कहा कि लोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा को भूलते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा को एक नई पहचान दी है।

Read More : CG News : सहायक आयुक्त और मंडल संयोजक के ऊपर भी हो कार्यवाही : विजय झाड़ी

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने कहा कि हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह त्यौहार किसानों का, मजदूरों का त्यौहार है। इस त्यौहार में कृषि उपकरणों की पूजा की जाती है। इस त्यौहार के माध्यम से लोगों के जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने हरेली पर्व को शासकीय अवकाश घोषित कर इस त्यौहार को एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने हरेली त्यौहार से गोधन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गोबर के अलावा आज से गौ-मूत्र की खरीदी की भी शुरूआत की है।

Read More : CG News : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का जर्जर छत गिरी, महिला हेडमास्टर घायल…

गौ-मूत्र का उपयोग जीवामृत कीटनाशकों और खाद निर्माण के लिए किया जाएगा, इससे जैविक खेती को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पशु पालकों की आय में वृद्धि होगी। कलेक्टर राहुल देव ने छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण त्यौहार हरेली की बधाई देते हुए कहा कि हरेली त्यौहार के बारे में ग्रामीण बच्चों को जानकारी होती है, लेकिन शहर के बच्चे इस त्यौहार से दूर हो रहे हैं। इस हेतु जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हरेली त्यौहार का आयोजन किया गया है। इस आयोजन से शहर के बच्चे भी हमारी संस्कृति और परम्परा के बारे में जानेंगे और उन्हें एक नई ताकत मिलेगी।

Read More : CG News : मलेरिया से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत, अधीक्षक सस्पेंड, अन्य छात्र भी मलेरिया से संक्रमित

इस अवसर पर उन्होंने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पण्डोतरा के कृषक गणेशराम यादव ने लगभग 02 लाख 50 हजार की गोबर विक्रय कर अपने परिवार के लिए पक्का आवास का निर्माण किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर द्वय नवीन भगत एवं नम्रता आनंद डोंगरे, मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार, विभागीय अधिकारी, नगर पालिका मुंगेली के पार्षदगण, शालाविकास समिति के अध्यक्ष सोम वर्मा संजय यादव सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कृषकगण, स्कूली छात्र-छात्राएं, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Next Story