Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : सहायक आयुक्त और मंडल संयोजक के ऊपर भी हो कार्यवाही : विजय झाड़ी

Rohit Banchhor
30 July 2022 5:25 PM GMT
CG News
x

बीजापुर, गुप्तेश्वर जोशी। CG News तामोडी बालक आश्रम में अध्यनरत दूसरी कक्षा के छात्र दिनेश तेलम की मलेरिया से हुई मौत के बाद राजनीति बयान बाजी का दौर शुरू हो गया हैं। जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बयान जारी कर सहायक आयुक्त व मंडल संयोजक पर भी कार्यवाही किये जाने की मांग की हैं। Read …

CG News

बीजापुर, गुप्तेश्वर जोशी। CG News तामोडी बालक आश्रम में अध्यनरत दूसरी कक्षा के छात्र दिनेश तेलम की मलेरिया से हुई मौत के बाद राजनीति बयान बाजी का दौर शुरू हो गया हैं। जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बयान जारी कर सहायक आयुक्त व मंडल संयोजक पर भी कार्यवाही किये जाने की मांग की हैं।

Read More : CG News : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का जर्जर छत गिरी, महिला हेडमास्टर घायल…

जेसीसीजे के जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने शनिवार को मिरतुर स्थित तामोडी बालक आश्रम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से बात की, साथ ही यहां की व्यवस्था से रूबरू हुए। जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने अपने बयान पर कहा कि छात्र की मौत से न केवल अधीक्षक की लापरवाही उजागर होती हैं। बल्कि इसके लिए सीधे तौर पर मंडल संयोजक व सहायक आयुक्त भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने छोटे स्तर पर कार्यवाही कर महज खानापूर्ति की हैं।

Read More : CG News : मलेरिया से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत, अधीक्षक सस्पेंड, अन्य छात्र भी मलेरिया से संक्रमित

उन्होंने कहा कि छात्र की मौत की जेसीसीजे ने सूक्ष्मता से पड़ताल की हैं। छात्र कई दिनों से बीमार था। जिलाध्यक्ष झाड़ी का आरोप है कि समय पर छात्र को उचित उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आवासीय शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती हैं। साथ ही उन्होंने भैरमगढ़ का मामला होने से स्थानीय विधायक को भी जिम्मेदार ठहराया हैं। जेसीसीजे के जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने मांग की है कि इस मामले में सहायक आयुक्त और मंडल संयोजक पर भी कार्यवाही कर मृत छात्र के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दो जाए।

Next Story