BIG BREAKING : निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार, मलबे में दबे 7 बच्चे, 2 की मौत
अलीगढ़। BIG BREAKING अलीगढ़ से प्राकृतिक आपदा की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई है। मलबे में 7 बच्चे दब गये थे। सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। जिसमे से दो बच्चों की मौत हो गयी। वहीं घायल सभी बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More : UP News : हाईवे पर पर पलटा रिफाइंड तेल से भरा टैंकर, बाल्टियां और डिब्बे लेकर पहुंचे लोग…
बता दें कि हुसैनपुर शहजादपुर गांव में नया मकान बन रहा था। उसके पास से स्कूल से पढ़कर बच्चे गुजर रहे थे। तभी अचानक निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। जिससे 7 बच्चे मलबे में दब गए। जबकि 2 बच्चों की हादसें में मौत हो गई और पांच बच्चे घायल हो गए है। मृत बच्चों की उम्र करीब 8 वर्ष से लेकर 12 वर्ष बताई की जा रही है। सभी घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके का मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवारजनों से संवेदना प्रकट कर आगे की कार्रवाई की बात कही है। वहीं मृत बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।