Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : आपस में टकराई कार और टैक्सी, दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत, कई घायल...

Sharda Kachhi
30 July 2022 3:37 AM GMT
Big Accident
x

लखनऊ, Big Accident:  कार और टैक्सी की जोरदार भिडंत में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना बांदा जिले की शुक्रवार शाम की है। …

Big Accident

लखनऊ, Big Accident: कार और टैक्सी की जोरदार भिडंत में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना बांदा जिले की शुक्रवार शाम की है।

Big Accident

जानकारी के मुताबिक, हादसा गिरवां बस स्टैंड के पास हुआ है। यहां अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार ने सवारियां ले जा रहे ऑटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि ऑटो दो भाग में बंट गया। ऑटो पर सवार सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी बताए जा रहे है। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

READ MORE : Big Accident : गहरे नाले में गिरी यात्री बस, कई लोग थे सवार, चारों ओर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियों…

मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहनों में ही मृतकों के शव फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। सूचना पर पहुंची बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इनोवा ने आपे में सामने से सीधी टक्कर मार दी, जिसमें आपे चकनाचूर।

कई यात्रियों के शव आपे के मलबे में फंसे हुए है। इनोवा पानी भरे गड्ढे में कूदी और अनियंत्रित होकर आपे से भिड़ गई। चालक मौके से फरार है।

Next Story