Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Horoscope Today 29 July 2022 : कुंभ और मीन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, माता लक्ष्मी की बरसगी कृपा, जानिए सभी जातकों का हाल... 

viplav
28 July 2022 6:35 PM GMT
Horoscope Today 5 Nov 2022
x

: New Delhi : Horoscope Today 29 July 2022 समस्त 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। हर ग्रह का है स्वामी ग्रह होता है। आज दिन यानी शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। आज के दिन …

Horoscope Today 22 July 2022
:

New Delhi : Horoscope Today 29 July 2022 समस्त 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। हर ग्रह का है स्वामी ग्रह होता है। आज दिन यानी शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। आज के दिन मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और संतोषी माता की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है।

अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा (Lakshmi Puja) करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है।

Read More : Horoscope Today 28 July 2022 : मिथुन और वृषभ राशि वाले को सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृष राशि- शैक्षिक एवं लेखनादि बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन बन सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म-कर्म में व्यस्तता हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार के प्रति सचेत रहें। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं साक्षात्कारादि में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव की सम्भावना बन रही है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।

Read More : Horoscope Today 27 July 2022 : कर्क समेत इन 3 राशि वालों का आत्मविश्वास रहेगा भरपूर और आय में होगी वृद्धि, भगवान गणेश की बरसेगी कृपा, जानिए कैसा है आपका हाल…

तुला राशि- बातचीत में संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता का भी सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा।

धनु राशि- मन में नकारात्मक प्रभाव से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यर्थ के विवादों से तनाव की स्थिति हो सकती है।

मकर राशि- आलस्य अधिक हो सकता है। किसी सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि- कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार एवं मित्रों का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रह सकती हैं।

मीन राशि- किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

viplav

viplav

    Next Story