Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Hareli : छतीसगढ़ ही नहीं पुरे देश में हरेली की धूम, दिल्ली में महिला अधिकारियों ने हरेली तिहार पर बनाई मनमोहक रंगोली...

Sharda Kachhi
28 July 2022 8:31 AM GMT
CG Budget Breaking
x

CG Breaking

रायपुर, Hareli: छत्तीसगढ़ राज्य के साल के पहले त्यौहार हरेली की धूम सिर्फ प्रदेश में ही नहीं बल्कि पुरे देश में देखने को मिली रही है, इस पावन लोक पर्व "हरेली तिहार" पर छत्तीसगढ़ भवन दिल्ली में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों द्वारा सुन्दर रंगोली बनाई गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में …

CG Breaking

Hareli

रायपुर, Hareli: छत्तीसगढ़ राज्य के साल के पहले त्यौहार हरेली की धूम सिर्फ प्रदेश में ही नहीं बल्कि पुरे देश में देखने को मिली रही है, इस पावन लोक पर्व "हरेली तिहार" पर छत्तीसगढ़ भवन दिल्ली में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों द्वारा सुन्दर रंगोली बनाई गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के साथ पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। इस दिन किसान कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और औजारों की सफाई कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। कृषक परिवारों में तरह-तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए जाते हैं। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से हरेली पर्व को लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह और बढ़ गया है।

READ MORE :Hareli : छत्तीसगढ़ की ‘हरेली’, बूझो एक पहेली… CM बघेल ने पूछा जनता से एक पहेली, क्या आपको पता है इसका सही जवाब…

इसका कारण यह है कि राज्य सरकार ने हरेली पर्व से लोगों के जुड़ाव को देखते हुए इस दिन अवकाश की घोषणा कर दी है, ताकि लोग पूरे आनंद के साथ इस पर्व को मना सके और सरकार की मंशा के अनुरूप ऐसा हो भी रहा है। अब हरेली पर्व पर गांव की गलियों और चौपाल से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी लोग परंपरा के अनुरूप नारियल फेंक प्रतियोगिता गेड़ी चढ़ते देखे जा सकते हैं, वहीं महिलाएं सुआ, कर्मा, ददरिया, फुगड़ी करते दिखती हैं।

Next Story