- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG News : वन विभाग को...
CG News : वन विभाग को मिली विश्व की सबसे छोटी प्रजाति का हिरण, इलाज के बाद जंगल में छोड़ा...
दंतेवाड़ा। CG News जिले के वन विभाग को विश्व की सबसे छोटी प्रजाति का हिरण मिला है। हिरण घायल अवस्था में शहरी क्षेत्र में पहुंच गया था। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने हिरण को पकड़ा और उसका इलाज करवाया। इसके बाद हिरण को बैलाडिला की पहाडियों में छोड़ दिया है। बताया जा रहा है …
दंतेवाड़ा। CG News जिले के वन विभाग को विश्व की सबसे छोटी प्रजाति का हिरण मिला है। हिरण घायल अवस्था में शहरी क्षेत्र में पहुंच गया था। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने हिरण को पकड़ा और उसका इलाज करवाया। इसके बाद हिरण को बैलाडिला की पहाडियों में छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि यह हिरण दुर्लभ प्रजाति का है।
Read More : CG News : नक्सली शहीदी सप्ताह के पहले दिन माओवादियों ने दो ट्रैक्टर फूंके…
बता दें कि यह हिरण घायल अवस्था में शहरी क्षेत्र में आ गया था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, तो वे पहुंचे और छोटे हिरण को अपने कब्जे में लिया। घायल हिरण का इलाज वन विभाग के पशु चिकित्सकों ने किया। इसके लिए रायपुर के जंगल सफारी के डॉक्टरों से भी परामर्श किया गया। दंतेवाड़ा के बचेली वन परिक्षेत्र अधिकारी आशुतोष मांडवा ने अपनी टीम के साथ हिरण का इलाज करने के बाद उसे बैलीडिला की पहाडिय़ों में वापस छोड़ दिया गया।