Big Breaking : अधीर रंजन ने कहा- राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मागूंगा, पाखंडियों से नहीं…
नई दिल्ली। Big Breaking कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने लोकसभा-राज्यसभा में गरमाये मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मामले में राष्ट्रपति मुर्मू से माफ़ी मांगने की बात कही है. वही भाजपा नेताओ को पाखंडी बताते हुए उनसे माफ़ी नहीं मांगने की बात कही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर भाजपा ने अपने तेवर तीखे किये है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से मुर्मू को लेकर दिए बयान पर माफी की मांग की है।
अधीर रंजन ने कहा कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं है, एक बार मुंह से निकल गया तो अब क्या करें, मुझे फांसी पर लटका दोगे क्या।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार सुबह कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति मुर्मू का मजाक उड़ाया है। पार्टी द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगे। इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने पहले ही गलती मान ली है। वहीं अधीर रंजन ने कहा कि मैं इस टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मांग लूंगा। लेकिन इन पांखडियों से नहीं।