Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Bastar Dussehra 2022 : बस्तर दशहरा का हुआ शुभारंभ, 75 दिनों तक चलेगा पर्व

naveen sahu
28 July 2022 11:31 AM GMT
Bastar Dussehra
x

विजय पचौरी, जगदलपुर। Bastar Dussehra 2022 छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व की शुरुआत गुरुवार को विधि विधान के साथ हुई, हरेली अमावस्या के दिन बस्तर दशहरा की पहली रस्म पाटजात्रा पूजा विधान पूरा किया गया, परंपरा अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने टूरलूखोटला लकड़ी की पूजा अर्चना करने के बाद बकरा …

Bastar Dussehra

विजय पचौरी, जगदलपुर। Bastar Dussehra 2022 छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व की शुरुआत गुरुवार को विधि विधान के साथ हुई, हरेली अमावस्या के दिन बस्तर दशहरा की पहली रस्म पाटजात्रा पूजा विधान पूरा किया गया, परंपरा अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने टूरलूखोटला लकड़ी की पूजा अर्चना करने के बाद बकरा और मांगुर मछली की बलि दी गई, गोरतलब है की बिलोरी गांव के ग्रामीण लकड़ी लेकर जगदलपुर पहुंचते है और इसी लकड़ी से रथ बनाने के बड़े हथौड़े और चक्के का निर्माण किया जाता है। रथ निर्माण करने वाले कारीगर, पुजारी और दशहरा पर्व से जुड़े मांझी चालकी के साथ बस्तर क्लेलक्ट महापौर स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बस्तर दशहरा की पहली और महत्वपूर्ण रस्म की अदायगी की गयी।

Read More : Bastar Fighters recruitment : बस्तर फाईटर्स की होगी भर्ती, इस दिन से साक्षात्कार

बस्तर दशहरा मां दंतेश्वरी के प्रति आस्था और बस्तरिया जन समुदाय का प्रमुख पर्व है 75 दिनों तक चलने वाले दशहरा पर्व की शुरुआत पाट जात्रा रस्म के साथ हो चुकी है, पांच जात्रा रश्मि साल की लकड़ी की पूजा की जाती है बस्तर के आदिवासी अंचल में इस लकड़ी को अत्यंत पवित्र माना जाता है यही कारण है कि बस्तर दशहरा में उपयोग में आने वाला विशालकाय रथ का चक्का और हथौड़े बनाएं जायेंगे। शहर के सिरहासार चौक में रथ निर्माण के लिए हथौड़े और चक्को के एक्सेल का निर्माण जायेगा।

Read More : BASTAR BREAKING : बस्तर में पहली बार आ रही बॉलीवुड की यह एक्टर, इंडियाज स्टार ब्यूटी अवार्ड होंगी शामिल

पाटजात्रा रस्म के दौरान मौजूद बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया बस्तर दशहरा से संबंधित सभी तैयारियां की जा रही हैं इसको लेकर आगामी दिनों में दशहरा समिति की बैठक भी आयोजित होगी बीते वर्ष में आयोजित हुए सभी कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा ताकि इस वर्ष होने वाले सभी कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से निभाया जा सके ।

Next Story