- Home
- /
- Entertainment News
- /
- Asia Cup 2022 : यूएई...
Asia Cup 2022 : यूएई में होगा एशिया कप, श्रीलंका करेगा मेजबानी, ACC ने किया ऐलान

कोलंबो। Asia Cup 2022 लंबे समय से स्थिगित हो रहे एशिया क्रिकेट कप अब श्रीलंका में उपजे हालातों के चलते संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। हालांकि इसका मेजबानी श्रीलंका ही करेगा। एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका को सौंपी गयी थी, लेकिन कोरोना के कारण पहले यह आयोजन 2021 के लिये और फिर 2022 के …
कोलंबो। Asia Cup 2022 लंबे समय से स्थिगित हो रहे एशिया क्रिकेट कप अब श्रीलंका में उपजे हालातों के चलते संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। हालांकि इसका मेजबानी श्रीलंका ही करेगा। एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका को सौंपी गयी थी, लेकिन कोरोना के कारण पहले यह आयोजन 2021 के लिये और फिर 2022 के लिये स्थगित कर दिया गया। अंतत: श्रीलंका के आर्थिक संकट के कारण इसे यूएई में स्थानांतरित किया गया है। जहां यह 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाना है।
Read More : Asia Cup 2022 : श्रीलंका को लगा एक और झटका, अब इस देश में होगा एशिया कप, BCCI ने दी जानकारी
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, श्रीलंका में एशिया कप की मेजबानी के लिए हर संभव प्रयास किया गया था। बहुत सोच विचार के बाद आयोजन स्थल को यूएई में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। यूएई नया स्थल होगा जबकि श्रीलंका मेजबानी के अधिकार बरकरार रखेगा। उन्होंने कहा, एशिया कप का यह संस्करण अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एशियाई देशों को आईसीसी विश्व कप के लिए तैयार करने में मदद करेगा, और मैं एसएलसी और अमीरात क्रिकेट बोर्ड को उनकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।
