Vastu Tips : घर के इस दिशा में जरुर रखें लाफिंग बुद्धा, दूर होंगे कलेश, मिलेगी तरक्की, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा…
नई दिल्ली, Vastu Tips : मनुष्य के जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है, जीवन में सुख समृद्धि बने रहे इसके लिए वह दिन-रात प्रयास भी करता है, और अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार बना हो तो घर में सुख- समृद्धि का वास भी रहता है। वहीं अगर घर या घर में स्थित वस्तुओं की दिशा गलत हो तो परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है, घरों में कलेश होना शुरू हो जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं लाफिंग बुद्धा के बारे में, जिसको घर में रखने से घर का कलेश काम होगा तरक्की मिलेगी व घर में हमेशा ख़ुशी का माहौल बना रहेगा, साथ ही इसको घर में रखने के फायदे क्या है और यह किस दिशा में रखना शुभ होता है-
कौन हैं लाफिंग बुद्धा-
बौद्ध धर्म से जुड़े हुए तमाम प्रसंग बड़े ही लोकप्रिय हैं। इन्हीं में से एक प्रसंग लाफिंग बुद्धा का है। यह प्रसंग जापान के होतेई नाम के एक सज्जन से जुड़ा हुआ है जो आगे चलकर लॉफिंग बुद्धा के रूप में दुनियाभर में मशहूर हुए। बताया जाता है कि होतेई ने जब बौद्ध धर्म ग्रहण किया तो वह उसमें बड़ी गहराई से डूब गए। होतेई ने बड़ी ही तपस्या के साथ आत्मज्ञान हासिल किया। कहते हैं कि जैसे ही उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई वह जोर-जोर से हंसने लगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने जीवन का यह लक्ष्य बना लिया कि वह लोगों को हमेशा हंसाते रहेंगे। इसके बाद उन्होंने दुनिया के कई हिस्सों का भ्रमण किया और लोगों को खूब हंसाया। यहीं से उनका नाम ‘लाफिंग बुद्धा’ (यानी कि हंसते हुए भगवान बुद्ध) पड़ गया।
घर में लाफिंग बुद्धा को रखने के लाभ-
लाफिंग बुद्धा को हंसने का यानी कि खुशियों का प्रतीक माना जाता है। लाफिंग बुद्धा ने संसार को हंसने और खुश रहने का ज्ञान दिया है। यही वह है कि लोग उनकी मूर्ति को घर में रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा के होने से घर में खुशियां आती हैं। घर के सदस्यों के बीच का क्लेश समाप्त होता है और सभी लोग मिलजुलकर प्यार के साथ रहते हैं।
इन जगहों पर न रखें लाफिंग बुद्धा-
वास्तु के अनुसार, किचन, डाइनिंग एरिया, बेडरूम के अंदर या टॉयलेट-बाथरूम के आस-पास कभी लाफिंग बुद्धा नहीं रखना चाहिए। इसे टेबल या मेज पर रखना चाहिए। ये नहीं कि आपने लाफिंग बुद्धा को जमीन पर रख दिया।
इन जगहों पर रखें लाफिंग बुद्धा-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को मुख्य द्वार के सामने कम से कम 30 इंच की ऊंचाई पर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। साथ ही वास्तु दोष भी खत्म होता है। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति बच्चों की स्टडी मेज पर रख सकते हैं। इससे उनकी एकाग्रता बढ़ेगी और शिक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे।