Indian Cricketers Wife : बिना मेकअप ऐसी दिखती है फेमस भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीर
रायपुर। Indian Cricketers Wife भारतीय खेलो में सबसे ज्यादा क्रिकेट को पसंद किया जाता हैं जिसके कारण खिलाड़ियों को काफी शोहरत मिलती हैं वही खिलाड़ी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चित होते हैं। इंडियन क्रिकेटर्स की वाइफ जब भी किसी फंक्शन या मीडिया के सामने आती है तो उनके लुक्स के चर्चे हर तरफ होने लगते है। इनकी वाइफ किसी फिल्मी हीरोइन से कम नही लगती है। जबकि कइयों की वाइफ तो सचमुच में फिल्मी हीरोइन ही है। लेकिन क्या आपने इन सभी को बिना मेकअप लुक में देखा है?
Read More : इन मशहूर Indian Cricketers के पास है सबसे Luxury car, जिनकी कीमत जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश
हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से हुई जो बिना मेकअप के भी बहुत सुंदर दिखती हैं। वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और उनकी शादी को 7 साल से ज्यादा का समय हो गया है।
युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच
भारतीय टीम के महान ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे युवराज सिंह की शादी विदेशी मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच से हुई। साल 2016 में इन दोनों ने शादी की थी। बता दे कि हेजल कीच बहुत ही ज्यादा ग्लैमरस दिखती हैं। उनको मेकअप की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी चर्चित कपल है दोनों का हाल ही में एक विज्ञापन भी आया है जिसमें ये दोनों बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे है।अनुष्का शर्मा को तो हर कोई जानता है कि उन्होंने बॉलीवुड में कैसे अपनी अलग पहचान बनाई है। अनुष्का बिना मेकअप के भी नैचरली ब्यूटीफुल ही लगती है।क्योंकि वे अपनी फिटनेस और डाइट पर खास ध्यान देती है।
गौतम गंभीर की पत्नी नताशा जैन
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर की पत्नी का नाम नताशा जैन है जो कि हद से ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। बिना मेकअप के वह कहर ढहाती हैं।
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी
भारतीय टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना की पत्नी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका चौधरी है और वह बिना मेकअप के अति सुंदर दिखती है। वह अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं।
Read More : Indian Cricketer’s Father In Lockup: हवालात पहुंचे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर के पिता, धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दबोचा, करोड़ों रुपये का किया घोटाला
रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा सोलंकी
रविंद्र जडेजा मौजूदा समय में टीम इंडिया केमहत्वपूर्ण ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने रीवाबा सोलंकी से शादी की जो कि बहुत ही ब्यूटीफुल और क्यूट दिखती हैं। बिना मेकअप के तो उनका चेहरा चांद की तरह चमकता है।
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह
रोहित शर्मा मौजूदा समय में टीम इंडिया के कप्तान हैं जिन्होंने रितिका सजदेह से शादी रचाई। वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही दिखती हैं। वह अपनी खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है, फिर भी उनके करोड़ों चाहने वाले हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। वह एक बेटी की मां भी है, लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती कम नहीं हुई है।