Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Sex Racket : भाजपा नेता के फार्महाउस में चल रहा था 'जिस्मफरोशी' का धंधा, संदिग्ध हाल में मिले लड़के-लड़कियां, पुलिस ने 73 लोगों को किया गिरफ्तार...

Sharda Kachhi
26 July 2022 8:09 AM GMT
Sex Racket : भाजपा नेता के फार्महाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, संदिग्ध हाल में मिले लड़के-लड़कियां, पुलिस ने 73 लोगों को किया गिरफ्तार...
x

Sex Racket : कौन अब क्या कर जाये किसको क्या खबर, पुलिस लगातार जिस्मफरोशी की का धंधा चलाने वालों का भंडाफोड़ कर रही है. अब एक ऐसा ही मामला मेघालय के तुरा से आया है जहां एक भाजपा नेता में अपने फार्महाउस में ‘‘जिस्मफरोशी’ का धंधा चला रहा था. बता दे कि भारतीय …

Sex Racket : कौन अब क्या कर जाये किसको क्या खबर, पुलिस लगातार जिस्मफरोशी की का धंधा चलाने वालों का भंडाफोड़ कर रही है. अब एक ऐसा ही मामला मेघालय के तुरा से आया है जहां एक भाजपा नेता में अपने फार्महाउस में ‘‘जिस्मफरोशी’ का धंधा चला रहा था. बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सोमवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया। पुलिस ने बताया कि शनिवार को छापेमारी में मराक के फार्महाउस रिम्पु बागान से छह नाबालिगों को छुड़ाया गया तथा 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से मराक फरार हैं.

READ MORE :Sex Racket : भाजपा नेता के फार्महाउस में चल रहा था ‘जिस्मफरोशी’ का धंधा, संदिग्ध हाल में मिले लड़के-लड़कियां, पुलिस ने 73 लोगों को किया गिरफ्तार…

Sex Racket : पश्चिम गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा, ‘‘बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिम्पु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। तुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जारी यह एक ‘स्टैंडिंग वारंट’ है।’’ पुलिस ने बताया कि मराक को जांच में सहयोग के लिए कहा गया है लेकिन वह जांचकर्ताओं से दूर भाग रहे हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Sex Racket : वहीं, उग्रवादी से नेता बने मराक ने आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना बन रहे हैं तथा उन्हें जान का खतरा है। इन आरोपों को खारिज करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस को उसके विवेक के अनुसार काम करने देती है.

Next Story