Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : विशेष पिछड़ी जनजाति “बैगा” समूह के लिए जिला स्तरीय पारंपरिक प्रतियोगिता “खेल मड़ई 2022” का आयोजन

naveen sahu
26 July 2022 4:29 PM GMT
CG
x

कोरिया एस के मिनोचा। CG जिले में पहली बार “बैगा” समुदाय के लिए कोरिया जिले के जनकपुर में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई 2022 को इन्द्रप्रस्थ स्टेडियम जनकपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समुदाय के महिला-पुरूष खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें बैगा जनजाति समुदाय …

CG

कोरिया एस के मिनोचा। CG जिले में पहली बार “बैगा” समुदाय के लिए कोरिया जिले के जनकपुर में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई 2022 को इन्द्रप्रस्थ स्टेडियम जनकपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समुदाय के महिला-पुरूष खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें बैगा जनजाति समुदाय के शालेय एवं व्यस्क के लिए गुलेल, तीरंदाजी, मटका दौड़,
गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़, के अलावा फुगड़ी एवं अन्य परंपरागत खेल का आयोजन होगा जिससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा।

Read More : CG Crime : नशेड़ियो एवं अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस ने चलाई चेकिंग अभियान…

जनजाति बैगा समुदाय के परंपरागत खेलों के लिए जिला कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में विकास खण्ड जनकपुर में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों के शालेय प्रतियोगिता अंतर्गत बालक बालिकाओं हेतु तीन वर्ग में वर्ष 06 से 10 वर्ष, 10 वर्ष से 14 वर्ष एवं 14 वर्ष से 18 वर्ष तथा खुली प्रतियोगिता अंतर्गत महिला एवं पुरूष हेतु पारंपरिक खेल जैस :- तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गिल्ली डंडा आदि खेल का आयोजन होगा।

इन खेलों में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बैगा समाज के अध्यक्ष एवं प्रमुख उपस्थित रहेंगे। उक्त खेल मड़ई प्रतियोगिता में प्रतिभागी जैसे बच्चे, दैनिक काम-काज में व्यस्त महिलाएँ एवं पुरूषों में उत्साह है। प्रतियोगिता में विकासखण्ड भरतपुर एवं मनेन्द्रगढ़ के प्रतिभागी शामिल होगें।

Next Story