Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : युवतियों से पैर दबवाती अधीक्षिका का हुआ वीडियो वायरल, कलेक्टर ने किया सस्पेंड...

Rohit Banchhor
26 July 2022 1:06 PM GMT
CG News
x

दंतेवाड़ा। CG News  जिले में स्थित नारी निकेतन की अधीक्षिका का हिटलरशाही रवैया सामने आया है। मामले में कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अधीक्षिका को सस्पेंड कर दिया है। Read More : CG News : गाय चराने गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, मौत… बता दें कि दंतेवाड़ा के नारी निकेतन में 12 युवती व महिलाएं …

CG News

दंतेवाड़ा। CG News जिले में स्थित नारी निकेतन की अधीक्षिका का हिटलरशाही रवैया सामने आया है। मामले में कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अधीक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।

Read More : CG News : गाय चराने गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, मौत…

बता दें कि दंतेवाड़ा के नारी निकेतन में 12 युवती व महिलाएं है। जिसमे से कई अनाथ, बेसहारा है, तो कई परिवार से तंग आकर नारी निकेतन का सहारा लिया है। बताया जाता है कि नारी निकेतन की अधीक्षिका कल्पना रथ वहां रहने वाली युवतियों से खुद की सेवा करवाती हैं और प्रताड़ित कर रोज हाथ-पैर दबवाती हैं। घर में झाड़ू-पोंछा करवाती हैं। ऐसा नहीं करने पर गला दबाकर लात से मारती है।

Read More : CG News : दोपहिया में चार सवारी चलने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 7500 का काटा चालान…

अधीक्षिका के इस रवैये का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अधीक्षिका कूलर के सामने कुर्सी लगाकर बैठी हैं और नारी निकेतन की एक महिला से अपने पैर दबाव रही। वहीं निकेतन की एक महिला ने आरोप लगाते कहा कि अधीक्षिका कल्पना रथ अपने घर का सारा काम करवाती हैं। साथ ही हमें खाना तक नहीं देती हैं। यदि खाना मांगांे और काम करने से मना कर दें तो पैरों से मारती हैं, गला दबा देती हैं।

Read More : CG News : चंदन के पेड़ का तस्करी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 फरार…

वहीं गुस्से में अपने मोबाइल फोन से सिर पर भी मार कर उल्टा लटकाने की बात कहती हैं। महिलाओं ने कहा कि, हम अधीक्षिका की प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी अरुण नागेश ने बताया कि, मामला उजागर होने के बाद अधीक्षिका को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस मामले की विभागीय जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।

Next Story