Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : पुलिस मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर, दैनिक सामाग्री बरामद...

Rohit Banchhor
26 July 2022 10:11 AM GMT
CG
x

दंतेवाड़ा, प्रेम कुमार तिवारी। CG जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम सूरनार के जबरामेट्टा जंगल पहाड़ी में सर्चिंग पर निकले पुलिस जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक माओवादी ढेर हो गया। वहीं बाकी नक्सली मौके से भाग निकले। इस दौरान 1 नग देसी कट्टा, 1 नग 5 किलो टिफिन बम, …

CG

दंतेवाड़ा, प्रेम कुमार तिवारी। CG जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम सूरनार के जबरामेट्टा जंगल पहाड़ी में सर्चिंग पर निकले पुलिस जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक माओवादी ढेर हो गया। वहीं बाकी नक्सली मौके से भाग निकले। इस दौरान 1 नग देसी कट्टा, 1 नग 5 किलो टिफिन बम, एक नग हरा नक्सली वर्दी ,एक नग चाक, एक नग चार्जर, कोडेक्स वायर लाल रंग का एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई।

Read More :
CG : जिले भर के आश्रम-छात्रवासों में नोडल और कलेक्टर पहुंचे निरीक्षण पर, भवन, निस्तारी, पेयजल, सहित तमाम व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बता दें कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत 25-26 जुलाई के रात्रि में थाना कटेकल्याण क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सूरनार एवं नयानार में कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य एरिया जनताना सरकार रक्षा शाखा प्रभारी बुधराम मरकाम 34 वर्ष निवासी पटेल पारा टेटम थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा के साथ कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रदीप मूडडा, कोसा माड़वी, बुधराम मरकाम, लिंगा माड़वी के साथ लगभग 10 से 12 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना कटेकल्याण से जिला बल एवं डीआरजी का संयुक्त बल एरिया डोमिनेशन के लिए ग्राम सूरनार की ओर रवाना हुई थी।

CG

तभी डोमिनेशन सूरनार एवं नयानार के बीच जंगल पहाड़ी में पूर्व से घात लगाए माओवादियों ने पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस पार्टी ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्यवाही किया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल का आड़ लेकर के भाग गए।

Read More : CG Crime : स्कूली छात्रा को बंधक बनाकर किया रेप, एक तरफा प्रेम के चलते दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार…

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल को सर्च करने पर एक पुरुष माओवादी के शव के पास से 1 नग देसी कट्टा, 1 नग 5 किलो टिफिन बम, एक नग हरा नक्सली वर्दी, एक नग चाक, एक नग चार्जर, कोडेक्स वायर लाल रंग का एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य एरिया जनता ना सरकार रक्षा शाखा प्रभारी बुद्धराम मरकाम 34 वर्ष निवासी पटेल पारा थाना कटेकल्याण के रूप में की गई।

Next Story