Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

New President Of India: देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, शपथ लेते ही भारतीय इतिहास में दर्ज हुआ यह 6 रिकॉर्ड...

Sharda Kachhi
25 July 2022 9:06 AM GMT
Presidential Election 2022
x

नई दिल्ली, New President Of India : द्रौपदी मुर्मू ने आज देश की नई राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया, द्रौपदी मुर्मू ने भारी वोटों के साथ विजय प्राप्त किया है। इसके साथ ही देश को पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति मिल गया। शपथ ग्रहण के साथ मुर्मू के नाम एक या दो …

Presidential Election 2022

नई दिल्ली, New President Of India : द्रौपदी मुर्मू ने आज देश की नई राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया, द्रौपदी मुर्मू ने भारी वोटों के साथ विजय प्राप्त किया है। इसके साथ ही देश को पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति मिल गया। शपथ ग्रहण के साथ मुर्मू के नाम एक या दो नहीं बल्कि छह बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए। मुर्मू (64) ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया। मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले।

कौन-कौन से वो रिकॉर्ड हैं जो मुर्मू के नाम दर्ज हुए-

पहली आदिवासी राष्ट्रपति

मुर्मू देश की पहली आदिवासी हैं जो राष्ट्रपति के पद तक पहुंची। आज तक कोई भी राष्ट्रपति आदिवासी समाज से नहीं बना है। यही नहीं, द्रौपदी महिला हैं। इसलिए पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी मुर्मू के नाम दर्ज हो गया।

आजादी के बाद जन्म लेने वाली पहली राष्ट्रपति

आज तक बने सभी राष्ट्रपतियों का जन्म आजादी से पहले यानी 1947 से पहले हुआ था। द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है। मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्म आजादी से दो साल पहले हुआ था। उनकी जन्म तिथि एक अक्टूबर 1945 है।

सबसे युवा राष्ट्रपति

64 साल की द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति बन गई हैं। मुर्मू से पहले ये रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम पर था। रेड्डी जब राष्ट्रपति बने तब उनकी उम्र 64 साल दो महीने थी। वहीं, मुर्मू जब शपथ लेंगी तब उनकी उम्र 64 साल एक महीने है।

दूसरी महिला राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू के नाम दूसरी महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। मुर्मू से पहले 2007 से 2012 तक प्रतिभा देवी सिंह पाटिल राष्ट्रपति रह चुकी हैं। प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।

ओडिशा से पहली राष्ट्रपति

आज तक कोई भी राष्ट्रपति ओडिशा से नहीं बना था। द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति होंगी जो ओडिशा की रहने वाली हैं। इससे पहले वीवी गिरी ऐसे राष्ट्रपति थे जिनका ओडिशा से संबध था। गिरी का जन्म मद्रास प्रेसिडेंसी के बहरामपुर में हुआ था, जो अब ओडिशा में है। हालांकि, गिरी तेलुगु परिवार से संबंध रखते थे। उनकी कर्मभूमि आंध्र प्रदेश रही। यहीं से वो सांसद बनते रहे।

भाजपा की पृष्ठभूमि से आने वाली दूसरी राष्ट्रपति

मुर्मू दूसरी ऐसी राष्ट्रपति होंगी जो भारतीय जनता पार्टी की पृष्ठभूमि से आती हैं। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भाजपा की पृष्ठभूमि से आने वाले पहले राष्ट्रपति थे, जिनकी पूरी राजनीति भाजपा से जुड़ी रही।

Next Story