Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : दोपहिया में चार सवारी चलने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 7500 का काटा चालान...

Rohit Banchhor
25 July 2022 5:11 PM GMT
CG News
x

रायपुर। CG News यातायात पुलिस द्वारा जारी व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 23 एवं 24 जुलाई को दोपहिया में चार सवारी चलने का 2 फुटेज प्राप्त हुआ, जिसमें 1 दोपहिया में चार लड़कियां तथा दूसरे फुटेज में दोपहिया में चार …

CG News

रायपुर। CG News यातायात पुलिस द्वारा जारी व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 23 एवं 24 जुलाई को दोपहिया में चार सवारी चलने का 2 फुटेज प्राप्त हुआ, जिसमें 1 दोपहिया में चार लड़कियां तथा दूसरे फुटेज में दोपहिया में चार लड़के लापरवाही पूर्वक रिंग रोड में वाहन चलाते दिख रहे हैं।

Read More : CG News : चंदन के पेड़ का तस्करी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 फरार…

जिस पर यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी को नोटिस जारी कर कार्यालय तलब किया गया एवं दोनों उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के खिलाफ 7500 रूपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया।

CG News

नशे के हालत में वाहन चलाने वाले 20 लोगों पर की कार्रवाई
शहर के भीतर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की विशेष आभियान कार्यवाही लगातार जारी है। शनिवार एवं रविवार को रात्रि 12 से 3 बजे तक शहर के वीआईपी मार्ग एवं तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान कार्यवाही के तहत 20 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। जहां न्यायालय ने 10-10 हजार का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया।

Next Story