Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : मानसिक रूप से कमजोर युवक नदी में डूबा, गोताखोर की टीम तलाश में जुटी...

Rohit Banchhor
25 July 2022 1:01 PM GMT
CG News
x

जांजगीर-चांपा। CG News जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम देवरीमठ में मानसिक रूप से कमजोर युवक नदी में डूब गया। बताया जाता है कि वह मछुआरों के पीछे नदी में गया था और वापस नहीं लौटा। गोताखोर युवक की खोजबीन कर रही है। Read More : CG News : पांच दिन के हड़ताल के लिए …

CG News

जांजगीर-चांपा। CG News जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम देवरीमठ में मानसिक रूप से कमजोर युवक नदी में डूब गया। बताया जाता है कि वह मछुआरों के पीछे नदी में गया था और वापस नहीं लौटा। गोताखोर युवक की खोजबीन कर रही है।

Read More : CG News : पांच दिन के हड़ताल के लिए फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बांटे छुट्टी के प्रारूप…

बता दें कि देवरीमठ निवासी मनोज कुमार कुर्रे 32 वर्ष मानसिक रूप से कमजोर था। परिजनों ने 2 महीने पहले ही उसकी शादी की थीं मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से वह कुछ काम नहीं करता था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। बताया जाता है कि सोमवार सुबह 6 बजे के आस-पास वह महानदी की तरफ गया था।

Read More : CG News : हिमांशी का हुआ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयन, 229 बटालियन केरिपुबल में हर्ष का माहौल…

वहां नदी में कुछ मछुआरे मछली पकड़ने अंदर जा रहे थे। उन्हीं को देखते हुए मनोज भी अंदर गया था। इसके बाद मछुआरे मछली पकड़कर वापस लौट गए। मगर मनोज वापस नहीं लौटा, जिससे वह डूब गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस व गोताखोर की टीम नदी में उतरकर मनोज की पतासाजी कर रही है।

Next Story