Sunday Vastu Tips : रविवार को करे ये काम, चमक जाएगी आपकी किस्मत, नहीं होगी धन-धान्य की कमी
रायपुर। Sunday Vastu Tips इंसान का कभी-कभार बीमार हो जाना सामान्य बात है। दिक्कत तब हो जाती है, जब घर में बीमारी एक बार घुसने के बाद बाहर निकलने का नाम ही नहीं लेती। एक बीमारी जाती नहीं कि दूसरी घेर लेती है। यही नहीं परिवार के सारे लोग एक के बाद एक बीमार होते चले जाते हैं। ऐसे में इसके पीछे का कारण आपके ऊपर वास्तु का वास होना हो सकता हैं। इसलिए समय रहते उसका उपाय कर लेना चाहिए। कल रविवार का दिन हैं ऐसे आपके बिगड़े काम को बनाने का सुनहरा मौका हैं। रविवार के दिन सूर्यदेव को प्रसन्न करने से आपके घर में धन की भी कमी नहीं होती हैं। ऐसे में हम आपको बनाने जा रहे हैं कि रविवार को क्या क्या करना चाहिए।
Read More :Vastu Tips : रोटी बनाते और परोसते समय भूल कर भी न करें यह गलती, घर में होने लगता है कलेश, रूठ जाती है लक्ष्मी…
रविवार के दिन दान करें
जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है उनके लिए दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन किसी जरूरतमंद को गुड़, लाल कपड़ा, गेंहू, लाल चंदन और तांबे के बर्तन दान करें। इससे रुके हुए काम बनते हैं। कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
सूर्य को अर्घ्य दें
हर दिन सूर्य देव को नियमित रूप से अर्घ्य दें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें। पानी के लोटे में लाल पुष्प, लाल चंदन और शक्कर डालें। अर्घ्य देते समय सूर्य देव के मंत्र का जाप करें। आप ॐ सूर्य देवाय नमो नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजूबत होता है। जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
Read More : Sawan Vastu Tips : सावन के महीने में करें ये उपाय, महाकाल होंगे प्रसन्न, जीवन में आएगी बहार
इन मंत्रों का करें उच्चारण
सूर्य को नियमित रूप से अर्घ्य देना चाहिए। लेकिन अगर ऐसा करना संभव नहीं है तो रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। सूर्य को अर्घ्य देते समय कुछ मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इन निम्नलिखित मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
- ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
- ॐ सूर्याय नम:
- ॐ घृणि सूर्याय नम:
- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
- ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ
Read More : Vastu Tips : ऑफिस में अपने डेस्क पर जरूर रखें यह चीज़ें, करियर में मिलेगी सफलता, बढ़ेगी सैलरी…
चंदन का तिलक
रविवार के दिन पूजा-पाठ करें. इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाएं। घर के सभी सदस्यों को लाल चंदन का तिलक लगाएं. इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मछलियों खाना खिलाएं
रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
Note : यहाँ दी गई सम्पूर्ण जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। TCP 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता हैं।
