CG Crime : घर की जर्जर दीवार गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल…
जशपुर। CG Crime पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाईटांगर में भारी वर्षा के चलते एक घर की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे मलबे में बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग दब गए। जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Read More : CG Crime : चोरी की 15 नग मोटरसाइकिल के साथ 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बेचने के फिराक में थे आरोपी…
बता दें कि मृतिका स्वाति रजक 60 वर्ष, अपने भतीजे संजय रजक 35 वर्ष और नंदनी 5 वर्ष के साथ सोई थी, तभी शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को तत्काल मलबा से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल संजय की हालत को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया गया। संजय के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई है। वहीं 5 वर्षीय मासूम बच्ची सुरक्षित है।